Site icon Buziness Bytes Hindi

IIMT University Meerut : ये कैसा शिक्षा परिसर जहां अराजकतत्वों और बाउंसरों का चलता है राज

IIMT University Meerut में अराजकतत्वों और बाउंसरों का राज चलता है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर अराजकतत्व हाथ में डंडे और हॉकी लेकर घूमते रहते हैं। वहीं इसी विवि परिसर में मुख्य गेट से लेकर भीतर तक बाउंसर का राज रहता है। शिक्षा के इस तथाकथित मंदिर में लोग अब अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजने से कतराने लगे हैं। 

Read Also : IIMT University के छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र को मारी गोली

आईआईएमटी प्रबंधतंत्र की लापरवाही का ही नतीजा है कि एलएलबी के छात्र को उसके साथ के पढ़ने वालों ने गोली मार दी। जिसमें छात्र जिंदगी और मौत के बीच अभी तक जूझ रहा है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय से जुड़ी ये घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले भी आईआईएमटी परिसर में अराजकतत्व मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में शाम होते ही हास्टल में रहने वाली छात्राएं अपने कमरों में कैद हो जाती हैं। बाहर निकलने का मतलब अराजतत्वों का शिकार होना। अगर छात्राओं ने इसकी शिकायत विवि प्रबंधन या फिर प्रशासन ने करने की कोशिश की तो उनको वहां पर बाक्सरों की शर्मनाक हरकतों का शिकार होना पड़ता है। 

Read Also : UP News: भाजपा नेता कुंवर वासित अली के भतीजे ने मारी थी IIMT के छात्र को गोली, गिरफ्तार

आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले छात्र दबी जुबान में स्वीकारते हैं कि यहां पर माहौल पढ़ाई के लायक बिल्कुल नहीं है। छात्रों का कहना है​ कि शिक्षकों के कई गुट बने हुए हैं। जोकि छात्रों की पढ़ाई पर क और विवि की राजनीति में अधिक ध्यान देते हैं। वहीं छात्रों के भी कई गुट जो आईआईएमटी परिसर में वर्चस्व को लेकर आए दिन एक दूसरे का खून बहाते रहते हैं। छात्रों के गुटों को शिक्षकों के गुटों का संरक्षण प्राप्त रहता है। जिस कारण से मैनेजमेंट भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाता है। कई शिक्षक गुटों और छात्र गुटों को यहां पर तैनात बाक्सरों का भी साथ मिला हुआ है। बता दें कि भावनपुर थाना क्षेत्र में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र सचिन यादव को गोली मार दी थी। सचिन यादव हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने आज सात हमलावर जतिन,माधव, कासिम, युगल, सत्यम, सदफ व एक अन्य गिरफ्तार कर ​लिया था। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा और बाइकें बरामद की थी। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अभी मुख्य आरोपी कादिर सहित 20 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी की तलाश में दबिश दे रही है।

Exit mobile version