Site icon Buziness Bytes Hindi

IIMT University- वेस्ट मटेरियल से किया रोबाॅट और सोलर सिटी का निर्माण


IIMT University- वेस्ट मटेरियल से किया रोबाॅट और सोलर सिटी का निर्माण

IIMT University के कम्प्यूटर सांइस विभाग में रिगार्ड बिफाॅर यू डिस्कार्ड कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। IIMT University के कम्प्यूटर साइंस विभाग के बीसीए, बीएससी सीएस और एमसीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रकृति से कभी खत्म न होने वाले वेस्ट मटेरियल का प्रयोग करते हुए विभिन्न आविष्कार किए। सुपर कम्प्यूटर से लेकर रोबाॅट, सोलर सिटी, इलैक्ट्रिसिटी जेनरेटर और नेटवर्किंग टाॅपोलाॅजी तक के माॅडल यहां देखने को मिले।

डीन डाॅ. दीपक सिन्हा ने कहा कि हमारे घरों से लेकर कार्यालयों तक के औद्योगिक कचरे से छुटकारा पाने के लिए नवीन दृष्टिकोण की आवश्यकता है। पुनर्चक्रण और पुर्नउपयोग से मूल्यवान अपशिष्ट पदार्थों के शानदार और उपयोगी उत्पाद विकसित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐसे विचारों को छात्रों तक पहुंचाना है जिससे विद्यार्थी उपयोग के ऐसे तरीकों पर खुद विचार करें। जो न केवल अपशिष्ट कम करेंगे बल्कि उनसे उपयोगी घरेलू और व्यवसायिक उत्पाद तैयार कर सकेंगे।

यह विचार से केवल छात्रों के लिए आर्थिक और भौतिक मूल्य ही नहीं वरन् पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष रचना चैधरी, समन्वयक अंजलि शर्मा, रूचि, डाॅ. पंकज गुप्ता, अतुल कुमार, अमित सैनी, डाॅ. पुष्पेन्द्र, वरूण गुप्ता, शशांक शर्मा, दिव्या और डाॅ. अंकुर गुप्ता समेत सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Exit mobile version