Site icon Buziness Bytes Hindi

IIMT Life Line Hospital ने किया निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन


IIMT Life Line Hospital ने किया निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

बीएसएनएल कार्यालय शास्त्री नगर में 127 से अघिक लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया

मेरठ। आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल की ओर से बीएसएनएल कार्यालय शास्त्री नगर, मेरठ में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में 127 से अघिक लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। परामर्श शिविर में फिजिशियन एवं नेत्र चिकित्सक द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। कैम्प में शुगर, ब्लड प्रेशर, आॅक्सीजन लेवल की जाॅच मुफ्त करायी गयी।

निःशुल्क परामर्श शिविर में आईआईएमटी लाइफ लाईन हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने बीएसएनएल कर्मियों को स्वस्थ रहने के उपाय बताये। चिकित्सकों ने कहा कि शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें। 40 साल आयु होने के बाद नियमित तौर पर शारीरिक जांच कराते रहे। खासकर ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को बेहद गंभीरता से लें। सामान्य दिखने वाले यह रोग आगे चलकर गंभीर रोगों को जन्म देते हैं। वहीं उचित खान-पान को जीवनशैली में अपना कर और नियमित योगा-कसरत कर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन शरीर के किसी भी रोग का उपचार स्वयं न कर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। जिससे वह रोग भविष्य में किसी गंभीर रोग का कारण न बन जाये।

शिविर में सीजीएम संजीव अग्रवाल, ओएसडी भुपेन्द्र कौशिक, सचिन शर्मा, डाॅ0 अमित दत्त व डाॅ0 जमशेद अली आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version