- 13 दिनों में 50 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये
- लोगों के भरोसे से कोविड हाॅस्पिटल के सभी बेड रहते हैं फुल
मेरठ। कोरोना की पहली लहर में शत-प्रतिशत कोरोना संक्रमितों का सफल उपचार करने वाले आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल इस साल भी सफलता के नये आयाम गढ़ रहा है। 50 बेड का कोविड हाॅस्पिटल बनाया जाने के मात्र 13 दिनों के भीतर अस्पताल से 50 से भी अधिक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। मरीजों का खास ख्याल रखने वाले आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल के प्रति लोगों के विश्वास के चलते हाॅस्पिटल के सभी बेड फुल चल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि अब हाॅस्पिटल में कोविड बेड की संख्या में वृद्धि की जानी चाहिये ताकि अधिक से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का उपचार करा सकें।
आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल की प्रबंधक डा.ज्योति सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को कोविड अस्पताल की अनुमति मिलने के बाद उसी दिन कोविड मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया था। बेहद कम समय में कोविड संक्रमितों का इलाज शुरू करने के बावजूद लोगों को अस्पताल पर विश्वास कायम था और अगले दिन तक अस्पताल के सभी बेड फुल हो गये थे। डा. ज्योति सिंह ने बताया कि आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में आने वाले प्रत्येक मरीज को कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए डायटिशियन द्वारा बताई गयी डाइट दी जाती है। वहीें मरीजों को नियमित रूप से योगा कराने, उनको दो बार ऋषि काढ़ा पिलाने के साथ उनके मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाता है। हाॅस्पिटल में मरीजों का उपचार करने के साथ उनके मानसिक स्वास्थ का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।
मुख्य प्रबंधक डीके शर्मा के अनुसार बेहद अल्प समय में कोविड मरीजों का सफल उपचार करने की प्रेरणा आईआईएमटी समूह के चेयरमैन श्री योगेश मोहनजी गुप्ता व महाप्रबंधक श्री मयंक अग्रवाल जी द्वारा दी गयी जो मरीजों का उपचार सेवा कार्य की तरह करने को प्रेरित करते हैं। अनेेक मरीजों से तो अस्पताल का बिल भी बेहद कम या किस्तों में लिया गया है। हम मरीजों के डिस्चार्ज किये जाने के बाद भी उनके स्वास्थ पर निगाह बनाये रखते हैं और नियमित तौर पर फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ की जानकारी लेते रहते हैं।
आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल को बतौर कोविड हाॅस्पिटल संचालित करने का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौर में लोगों का उपचार कर सेवा कार्य करना है। इस महामारी के दौर में जब लोग अस्पतालों में उपचार कराने को भटक रहे हैं तो ऐसे में उनको स्वस्थ करने में सहयोेग करना आंतरिक खुशी प्रदान करता है। अस्पताल से स्वस्थ होकर जाने वाले मरीज जब अस्पताल का आभार व्यक्त करते हैं तो लगता है कि हमने समाज के लिये कुछ सार्थक प्रयास किये हैं।
आईआईएमटी समूह के महाप्रबंधक श्री मयंक अग्रवाल जी ने कहा कि अपने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी चिकित्सक व कुशल कर्मियों के लिये जाने जाता आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल कोरोना महामारी में मरीजों को सर्वश्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करा रहा है। कोरोना संक्रमितों के उपचार को सेवा की भांति करने की भावना ने मरीजों को जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में मदद कर रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल अधिक से अधिक लोगों को कोरोना महामारी से मुक्त कराने में कामयाब रहेगा।

