350 से अधिक परिवारों की भोजन सेवा कर रहा आईआईएमटी समूह

मेरठ रीजन350 से अधिक परिवारों की भोजन सेवा कर रहा आईआईएमटी समूह

Date:


350 से अधिक परिवारों की भोजन सेवा कर रहा आईआईएमटी समूह

शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन से लोगों को जल्द स्वस्थ होने में मिल रही है मदद
350 से अधिक परिवारों तक प्रतिदिन पहुंचाया जा रहा है दो समय का भोजन

मेरठ। कोरोना काल में जहां लोग एक-दूसरे से दूरी बनाये हुए हैं। किसी भी परिवार के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद लोग उनकी सहायता करने के लिये भी आगे नहीं आते हैं। ऐसे में आईआईएमटी समूह की ओर से मेरठ में 200 से अधिक कोरोना संक्रमित परिवार के लिये दो समय की भोजन सेवा की जा रही है। वहीं आईआईएमटी ग्रुप आॅफ काॅलेज, ग्रेटर नोएडा की ओर से भी 150 परिवारों को शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन पहुंचाया जा रहा है जिसके सेवन से लोगों को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिल रही है। लोग आईआईएमटी समूह की ओर से की जा रही भोजन सेवा की प्रशंसा करते हुए इसे संकट काल में समाज के लिये किया जा रहा सराहनीय कार्य बता रहे हैं।

कोरोना काल में अनेक परिवार संक्रमण का शिकार बन रहे हैं और उनके सामने भोजन तैयार करने की समस्या भी आ रही है। पिछले वर्ष की भांति आईआईएमटी समूह के चेयरमैन श्री योगेश मोहनजी गुप्ता की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आईआईएमटी समूह ने सामाजिक सरोकार के तहत मेरठ नगरीय क्षेत्र, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अन्र्तगत कोविड-19 पाॅजिटिव या होम आईसोलेशन में रह रहे परिवार को शुद्ध सात्विक पहुंचाने का जिम्मा लिया है।

आईआईएमटी समूह के चेयरमैन श्री योगेश मोहनजी गुप्ता ने बताया कि 19 अप्रैल से शुरू की गयी भोजन सेवा में वर्तमान में मेरठ में 200 से अधिक परिवार आईआईएमटी विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही भोजन सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी आईआईएमटी ग्रुप आॅफ काॅलेज, ग्रेटर नोएडा की ओर से 150 से अधिक परिवारों को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में 350 से अधिक परिवारों को आईआईएमटी समूह द्वारा भोजन सेवा प्रदान की जा रही है। इस भोजन सेवा का लाभ उन परिवारों को मिल रहा है जिनके परिवार के सभी सदस्य कोरोना से संक्रमित हैं। आज यूएस से लेकर बंगलुरू, पुणे, मुंबई आदि से लोग संपर्क कर अपने परिवार को भोजन उपलब्ध कराने का आग्रह कर रहे हैं। लोगों की सेवा कर हमें आपार हर्ष महसूस होता है।

आईआईएमटी समूह के प्रबंध निदेशक श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी आईआईएमटी समूह की ओर से निःशुल्क भोजन सेवा मेरठ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नगरीय क्षेत्र में उपलब्ध करायी गयी थी। लोगों की सेवा करने से मिलने वाला प्यार और आशीर्वाद हमें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोरोेना पीड़ित किसी भी परिवार को भोजन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े और शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन से वह जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ ले सके।

मेरठ में भोजन सेवा की व्यवस्था देख रहे डा.एके चौहान के अनुसार भोजन को बनाने से लेकर मरीजों तक पहुंचाने में शुद्धता और स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाता है। लोग आईआईएमटी समूह द्वारा की जा रही भोजन सेवा का आभार व्यक्त करते हुए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हैं। अनेक लोग अपनी वीडियो और पत्र भेज कर धन्यवाद देते हैं जिससे हमारा उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक फोन पर बुकिंग कराने वाले कोरोना संक्रमितों को दोपहर एक बजे तक दो समय का शुद्ध एवं सात्विक भोजन उनके घर तक पहुंचाया जायेगा। भोजन की बुकिंग कराने के लिये उनके मोबाइल नंबर 9458638065 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related