Site icon Buziness Bytes Hindi

IIMT Academy : पिंक फिएस्टा में महिलाओें ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान


IIMT Academy : पिंक फिएस्टा में महिलाओें ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

IIMT Academy द्वारा आयोजित पिंक फिएस्टा में महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

मेरठ। मंच पर मिला प्रतिभा दिखाने का अवसर और किया गया सम्मानित तो खुशी से महिलाएं झूम उठीं। संगीत की मधुर लहरियों के साथ रैंप वाॅक, कविताओं, नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रही महिलाओं के चेहरे उत्साह और मिली नयी ऊर्जा से दमक रहे थे। अवसर था आईआईएमटी एकेडमी (IIMT Academy) की ओर से आयोजित पिंक फिएस्टा का जिसमें देर शाम तक चले कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने महिलाओं का मन मोह लिया। लंबे अरसे के बाद इतने बड़े आयोजन में भाग लेने वाली महिलओं का उत्साह देखते ही बनता था।


गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी (IIMT Academy) में आज महिला दिवस के अवसर पर नारी सम्मान समारोह ‘पिंक फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। भव्य आयोजन में महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा नारी सषक्तिकरण पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता तथा मुख्य अतिथि अनामिका जैन अम्बर एवं सम्मानित हस्तियों ने किया। शहर की जानी-मानी हस्तिया डाॅ0 अलका गुप्ता, नसरीन बेगम, डाॅ0 मंजू गुप्ता, डाॅ. रीतू केला ने विद्या की देवी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। योगेश मोहनजी गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।


कार्यक्रम की शुरूआत एकेडमी की शिक्षिकाओं ने नारी पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर किया तथा तालियां बटौरी। एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारी की अबला से सबला बनने की स्थिति को जोरदार कविता के साथ अपने विचारो में प्रस्तुत किया तथा दर्षको का मन मोह लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढाते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने नारी जीवन के विभिन्न रूप दादी, नानी, सास, बहू, बेटी, बहन पर आधारित बाॅलीवुड के प्रसिद्व गानों को गाकर दर्षको का मन मोह लिया।


एकेडमी की छात्राओं ने बाॅलीवुड के पुराने गानो से नये गानों तक के सफर को बहुत ही सुंदर नृत्य कर दर्षको का मनोरंजन किया। मनोरंजन की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए सभी नारियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें रैम्प वाॅक, तम्बोला, स्पून रेस, पेपर बाॅक्स, बैलून रेस आदि खेलों में सभी नारियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया तथा अपने उत्साह और जोष का प्रदर्षन किया। सभी खेलो में विजेताओं प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कारो से नवाजा गया। मुख्य अतिथि अनामिका जैन अम्बर ने अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


प्रधानाचार्या डाॅ0 पारूल चौधरी ने सभी अतिथियों तथा नारी शक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का निर्देषन काॅर्डिनेटर दीपषिखा बैन्थम ने किया तथा मंच संचालन बबीता पाराषर, विनीता शर्मा और तान्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पायल, प्रिया, रीमा, रचना, डिम्पल, रीना आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Exit mobile version