Site icon Buziness Bytes Hindi

Igp.com के ग्राहक ने की खराब सेवा पर शिकायत


Igp.com के ग्राहक ने की खराब सेवा पर शिकायत

न्यूज डेस्क। यदि कोई अपना किया वायदा पूरा नहीं कर सकता तो उसे वादा करना भी नहीं चाहिये। यह देखना बेहद दुखदायी है कि जब कोई व्यवसायी अपने ग्राहकों की अपेक्षा पर खरा न उतरे। अपने वादों को पूरा नहीं करने वाली Igp.com जैसी वेबसाइट ग्राहकोें के सवालों को भी नजरअंदाज करे। ऐसे में ग्राहक के पास वेबसाइट की शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।

ऐसा ही हुआ है इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के साथ जिसे लुभावने वादे करने वाली ऑनलाइन गिफ्ट डिलिवरी वेबसाइट Igp.com के झूठे वादों का शिकार होकर परेशानी का सामना करना पड़ा। वेबसाइट की लापरवाही और ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी से मुहं मोड़ लेने के कारण परेशानी हुए इंडस्ट्री के व्यवसासी का कहना है कि कोई इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है कि सविस को लेकर ग्राहको के सवालों का जचाब तक न दे। जबकि उन्होंने इस संबंध में कई बार ई-मेल और फोन काॅल की हैं।

ऑनलाइन गिफ्ट डिलिवरी वेबसाइट Igp.com ने अपनी सेवाओं को लेकर जो दावे किये हैं वह उन्हें पूरा करने में विफल रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उक्त वेबसाइट अपनी सेवाओं को लेकर ग्राहकों से झूठे वादे कर रही है। जबकि वेबसाइट के लिये ग्राहको की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनना और उनका समाधान करना बेहद आवश्यक है।

हमें आशा है कि यह पोस्ट देखने के बाद, Igp.com को संचालित करने वाली टीम अपने ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से लेगी। संचालन टीम को यह समझना बेहद आवश्यक है कि ग्राहकों के सवाल और समस्याओं को नजरअंदाज करने से बेहतर है कि ग्राहकों को अपने विनम्र और सहयोगी स्वभाव से संतुष्ट करने का प्रयास करे।

Exit mobile version