आईजी मेरठ जोन का बनाया फर्जी Facebook अकाउंट

मेरठ रीजनआईजी मेरठ जोन का बनाया फर्जी Facebook अकाउंट

Date:


आईजी मेरठ जोन का बनाया फर्जी Facebook अकाउंट

मेरठ। ऑनलाइन ठगों के जाल से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बच पा रहे हैं। ऐसे ही किसी ऑनलाइन ठग ने आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार का फर्जी फेसबुक(facebook) अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांग लिये। पैसे देने के लिये लोगों को एक पेटीएम नंबर भी जारी किया गया। पुलिस जांच में फेसबुक (facebook)अकाउंट का संचालन हरियाणा के होडल जिले से होता पाया गया। वहीं पेटीएम नंबर धारक का पता बुलंदशहर का निकला है। सर्विलांस सेल ने इस फर्जी अकाउंट को बंद करा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जोन मेरठ के नाम से फर्जी फेसबुक(facebook) अकाउंट बनाया गया और मेसेंजर के माध्यम से व्यक्तियों से पैसे माॅगने की लिए पेटीएम नम्बर भी जारी किया गया है। जिसके द्वारा कई लोगों से सम्पर्क कर पैसे माॅगने का प्रयास किया गया। उक्त सूचना मेरठ पुलिस को प्राप्त होने पर जानकारी प्राप्त की गयी तो ज्ञात हुआ कि ऐसा कोई भी अकाउंट पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जोन मेरठ के नाम से अधिकृत रूप से नही बनाया गया है। उक्त अकाउंट की जाॅच-पडताल करने पर जानकारी प्राप्त हुई की उक्त अकाउंट का संचालन हरियाणा राज्य के होडल जनपद से किया जा रहा है एवं उक्त पेटीएम धारक का पता जनपद बुलन्दशहर और जनपद रायबरेली होना पाया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सर्विलांस सैल जनपद मेरठ द्वारा फर्जी अकाउंट को बन्द कराकर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व थाना सिविल लाईन पर पर मु0अ0स0 38/2021 धारा 420 भादवि व 66 आई0टी0एक्ट पंजीकृत किया गया है।

ऑनलाइन ठगों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक का फर्जी अकाउंट बनाया जाने से पता चलता है कि यह शातिर लोग पुलिस और खुद के पकड़े जाने की भी परवाह नहीं करते। हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस की टीमें आरोपियोें को गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुट गयीं हैं। वहीं आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने किसी भी व्यक्ति को ठगों के झांसे में न आने और किसी भी प्रकार से रूपये न देने की अपील की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related