Site icon Buziness Bytes Hindi

बालों की ग्रोथ बढ़ने के लिए प्याज और आरंडी के तेल का हेयर मास्क लगाएं, जाने कैसे


बालों की ग्रोथ बढ़ने के लिए प्याज और आरंडी के तेल का हेयर मास्क लगाएं, जाने कैसे

लाइफस्टाइल डेस्क: आज हम आपको इस लेख के मध्यम से बताएगे की आप अपने बालों की ग्रोथ प्याज और आरंडी के तेल के हेयर मास्क से कैसे बढ़ा सकते है | प्याज और आरंडी के तेल में विटामिन, मिनिरल और कई अन्य तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद है।

जब स्कैल्प और फॉलिकल्स तक खून सही तरीके से नहीं पहुंचता, तब बाल गिरने लगते है। और अगर नसों में खून दौड़ के हेयर फॉलिकल्स तक पहुंचेगा तो बालों की तरोताजगी रहेगी और बाल अच्छे रहेंगे | 

प्याज और आरंडी के तेल के फायदे:

प्याज में रिकिनोलेइक एसिड और ओमेगा-6 फ़ैटी एसिड होता है | ओमेगा 6 फैटी एसिड की जब सिर के स्कैल्प की मालिश की जाती है तो यह खून के सर्कुलेशन को सुधारता है | कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हेयर स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स के अंदर जाकर नसों को सक्रिय करती है। 

प्याज और अरंडी के तेल का हेयर मास्क कैसे बनाए:

पहले दो तीन प्याज ले और काटकर ब्लेंडर में डाल दें और पेस्ट बनाएं। जब पेस्ट तैयार हो जाए तब साफ सूती कपड़े में इसे डालकर उसका रस निचोड़ लें।

 रस तैयार होने के बाद उसमें अरंडी का तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। हेयर मास्क तैयार है।

कॉटन पैड हेयर मास्क में भींगा दें और फिर इसकी मदद से हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। बालों की पूरी लंबाई तक इस हेयर मास्क को लगाए | 

Read also: बीजेपी को बच्चो की नहीं, अपनी इमेज की चिंता

20-25 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें, फिर धो दें | 

प्याज और कैस्टर ऑयल से बना हेयर मास्क बदबूदार होता है स्मेल से छुटकारा पाने के लिए कंडीशनर ज़रूर लगाएं।

Exit mobile version