यात्रा के दौरान लोगों की कोशिश रहती है कि वे कम से कम खर्च में अपनी यात्रा को पूरा करें। इसलिए जरुरी है की आप एक बजट ट्रिप बनाये और ये तरीके अपनाये।
- यदि आप बजट ट्रिप करने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि खाने पर होने वाले खर्च का प्रबंधन करें। किसी भी नई जगह जाकर आप एक समय खाना खाएं एवं एक समय उस जगह का स्ट्रीट फूड खाकर देखें. ऐसा करने से आपको कुछ नया तो खाने को मिलेगा ही साथ ही पेट को भी सहारा हो जाएगा। फिर एक समय आराम से आप व्यव्स्थित भोजन करें। ऐसा करने से खाने पर आपका ज्यादा पैसा नहीं लगेगा।
- आप फ्लाइट की बजाय आप रेल यात्रा करें। रेल यात्रा का अपना अलग ही आनंद होता है। साथ ही यह इतनी महंगी भी नहीं होती है। आप चाहें तो एकसमय फ्लाइट और एक बार रेल से यात्रा कर सकते हैं। ऐसा करने से भी रुपये बचेंगे।
- किसी भी जगह जाने के लिए बार- बार प्राइवेट टैक्सी पर निर्भर न रहें। जिस जगह आप घूमने गए हैं, वहां पर सार्वजनिक परिवहन के विषय में जानकारी निकालें। यकीन मानिए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने में आपको बहुत मजा आएगा, आपके पास एक से एक अनुभव होंगे और सबसे महत्वपूर्ण आप बहुत हद तक बचत कर सकेंगे। इस तरह से यात्रा करना बिल्कुल सुरक्षित होता है।
- जब घूमने-फिरने का सीजन हो तब किसी भी ऐसी जगह की यात्रा न करें जो बहुत प्रसिद्ध हो क्योंकि ऐसे समय में आपको सबकुछ बहुत महंगा मिलेगा। रहने से लेकर खाने तक सबकुछ आपके बजट से बाहर जाएगा इसलिए बेहतर है कि जिस जगह पर बहुत लोग जाते हैं वहांं आप तब जाएं जब ज्यादा लोग न जाते हों।

