कुकीज को नरम होने से बचाना है तो इन तरीको का करे इस्तेमाल

लाइफस्टाइलकुकीज को नरम होने से बचाना है तो इन तरीको का करे...

Date:

चाय की चुस्कियों के बिना मानसून का मजा अधूरा लगता है। ऐसे में बिस्कुट और कुकीज की मांग बढ़ना लाजमी है. घर में मेहमान आने पर या बच्चे मौजूद होने पर बिस्किट का पैकेट खोलना बहुत आम बात है। लेकिन इसके बाद बची हुई कुकीज़ को ताज़ा रखना एक बड़ी चुनौती है. क्योंकि इस मौसम में नमी के कारण यह बहुत जल्दी सीलने लगती है। जिससे इसका स्वाद पूरी तरह से खराब हो जाता है, साथ ही यह कुरकुरा भी नहीं रहता और कोई भी इसे खाना पसंद नहीं करता. तो इसे फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है.

यह उन लोगों के लिए सबसे मुश्किल है जो महंगी कुकीज़ और बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कुकीज़ को नरम होने से बचाने और उन्हें फिर से कुरकुरा बनाने के लिए यहां बताए गए उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसकी मदद से आप अपनी कुकीज़ को पूरे साल तक ताज़ा रख सकते हैं।

एयरटाइट कंटेनर में रखें

बिस्कुट या कुकीज को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है। पैकेट खोलने के तुरंत बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह पर रखने से यह लंबे समय तक कुरकुरा बने रहते है।

टिश्यू से ढकें

टिश्यू से ढककर रखने पर कुकीज़ जल्दी खराब नहीं होतीं। क्योंकि टिश्यू इसकी नमी को पूरी तरह से सोख लेता है। ऐसे में बरसात के दिनों में कुकीज़ को डिब्बे में स्टोर करने से पहले उसमें टिश्यू फैला लें। इसके अलावा, बॉक्स को बंद करने से पहले कुकीज़ के ऊपर एक टिश्यू डाल दें।

बिस्कुट को फ्रिज में रखें

ज्यादातर लोग नहीं जानते कि बिस्किट या कुकीज को फ्रिज में स्टोर करके लंबे समय तक रखा जा सकता है। इसके लिए इसे जिपलॉक बैग में कुकीज को डालकर फ्रिज में रख दें। इससे कुकीज़ का कुरकुरापन और बनावट कई दिनों तक सुरक्षित रहती है.

नरम कुकीज़ को क्रिस्पी कैसे बनाएं

अगर पैकेट को ज्यादा देर तक खुला रखने से कुकीज़ नरम हो गई हैं, तो उन्हें वापस कुरकुरा करने के लिए ओवन या एयर फ्रायर में 5-10 मिनट तक बेक कर सकते है इससे आपकी कुकीज पहली की तरह हो जाती है। फिर आप इन्हें ऊपर बताए गए तरीकों से स्टोर कर करके खाने का लुफ्त उठा सकते है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related