Site icon Buziness Bytes Hindi

करनी है पैरों की टैनिंग दूर तो करे इन घरेलू नुस्खों का प्रयोग

ऐसा कौन है जिसको धूप से परेशनी नही होती है . किसी को त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं तो किसी को बालों की। ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पैरों में सबसे ज्यादा टैनिंग की समस्या होती है। इस वजह से उनके पैर डल और खराब दिखने लगते हैं। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे आपके पैरों की टैनिंग बिल्कुल कम हो जाएगी और आपके पैर खूबसूरत दिखेंगे।

ओट्स और दही से करे पैरों की टैनिंग कम

अगर आप सोचते हैं कि ओट्स सिर्फ खाने के काम आता है तो ऐसा नहीं है। आप इसका इस्तेमाल पैरों की टैनिंग को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

ओट्स और दही स्क्रब के लिए सामग्री

जई – 2 बड़े चम्मच
दही – 2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

ओट्स और दही का स्क्रब कैसे बनाएं

इसके लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में क्रश कर लें.

ओट्स और दही का स्क्रब कैसे लगाएं

सबसे पहले अपने पैरों को साफ कर लें.
इसके बाद इस स्क्रब को अपने पैरों पर लगाएं।
फिर 10-15 मिनट तक स्क्रब करें।
अब अपने पैरों को पानी से साफ कर लें।
इसके बाद पैरों पर थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लगा लें।

टिप्स: इस तरीके को हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं. पैरों की टैनिंग साफ हो जाएगी।

मक्के के आटे और शहद से टैनिंग कम करें

अगर आपको अपने पैरों की टैनिंग को कम समय में साफ करना है तो इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प मक्के का आटा और शहद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

मक्के का आटा और शहद पैक की सामग्री

मक्के का आटा – 2 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
शहद – 1 चम्मच

मक्के का आटा और शहद का पैक कैसे बनाये

इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा लें.
फिर इसमें हल्दी और शहद मिलाएं।

Exit mobile version