अगर आप घर में हनुमानजी की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो पहले ये बातें जान लें

धर्मअगर आप घर में हनुमानजी की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो पहले...

Date:

वास्तु के अनुसार, घर में हनुमानजी की तस्वीर रखने से आपके घर से सभी तरह की परेशानियां और बाधाएं दूर हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी की तस्वीर लगाने से किसी भी तरह की बुरी शक्तियां आपके घर से दूर रहती हैं। तो चलिए जानते है घर में हनुमानजी की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए-

दक्षिणमुखी हनुमानजी

वास्तु के अनुसार हनुमानजी की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके लगानी चाहिए। यह चित्र बैठी हुई मुद्रा में लाल रंग का होना चाहिए। हनुमानजी की दक्षिण दिशा की ओर मुख वाली तस्वीर इसलिए अधिक शुभ है क्योंकि हनुमानजी ने इसी दिशा में अपना प्रभाव सबसे अधिक दिखाया है। हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी शक्ति हनुमानजी की तस्वीर देखकर दूर चली जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से यदि मंगल आपके लिए अशुभ है तो वह भी शुभ फल देना शुरू कर देते है ।

उत्तरमुखी हनुमानजी

हनुमानजी की वह तस्वीर जिसमें उनका मुख उत्तर दिशा की ओर है। या फिर आपको हनुमानजी की तस्वीर इस तरह लगानी चाहिए कि उनका मुख उत्तर दिशा की ओर हो यानी कि उत्तरमुखी हनुमानजी का स्वरूप। इस स्वरूप की पूजा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहती हैं.

पंचमुखी हनुमानजी

वास्तु विज्ञान के अनुसार जिस घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति होती है, वहां तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यदि भवन में गलत दिशा में कोई जल स्रोत हो तो इस वास्तु दोष के कारण परिवार में शत्रु, बाधाएं, रोग और मनमुटाव होता है। इस दोष को दूर करने के लिए उस भवन में पंचमुखी हनुमानजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए, जिसका मुख उस जलस्रोत की ओर हो। अगर आपको लगता है कि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो आपको हनुमानजी की शक्ति दिखाने वाली मुद्रा वाली तस्वीर लगानी चाहिए। आप चाहें तो पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर मुख्य दरवाजे के ऊपर लगा सकते हैं या ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से सभी की नजर उन पर पड़े। ऐसा करने से घर में कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती है ।

रामदरबार

आपके घर के लिविंग रूम में जहां मेहमान आकर बैठते हैं, वहां आपको श्री राम दरबार की तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें हनुमान जी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में बैठे हों। इसके अलावा आप लिविंग रूम में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी लगा सकते हैं। आप पर्वत उठाए हुए हनुमानजी की तस्वीर या श्री राम का भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर भी लगा सकते हैं। घर में राम दरबार स्थापित करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

पहाड़ उठाते हुए हनुमान जी की तस्वीर

यदि यह तस्वीर आपके घर में है तो आपके अंदर साहस, शक्ति, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना बढती है और आप किसी भी स्थिति से घबराते नहीं है आपकी परेशानियों का तुरंत समाधान भी हो जाता है ।

उड़ते हुए हनुमान जी

यदि यह तस्वीर आपके घर में है तो आपकी प्रगति और सफलता को कोई नहीं रोक सकता। आपमें आगे बढ़ने का उत्साह और साहस रहेगा और आप लगातार सफलता की राह पर आगे बढ़ते रहेंगे ।

हनुमानजी श्रीराम का भजन कर रहे हैं

यदि यह तस्वीर आपके घर में है तो आपके अंदर भक्ति और विश्वास का संचार होगा। यही श्रद्धा और विश्वास आपके जीवन की सफलता का आधार है। इससे एकाग्रता और शक्ति भी बढ़ती है।

सफ़ेद हनुमान

नौकरी और प्रमोशन पाने के लिए हनुमानजी की ऐसी फोटो लगाएं, जिसमें उनका स्वरूप सफेद हो। आपने ऐसी तस्वीर देखी होगी जिसमें उनके शरीर पर सफेद बाल होते हैं.

ध्यानमग्न हनुमानजी

ऐसे हनुमान जी जो आंखें बंद करके ध्यान कर रहे हैं. इस तस्वीर को लगाने से आपके मन में शांति और ध्यान का भी विकास होगा। हालाँकि, यह तस्वीर तभी लगाएं जब आपके मन में ध्यान और मोक्ष जैसी कोई इच्छा हो।

संकटमोचन हनुमान

आपने दाहिने घुटने पर बैठकर आशीर्वाद देते हुए हनुमानजी की तस्वीर देखी होगी, यह संकटमोचन हनुमान जी की तस्वीर है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाने से किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है और भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते रहते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...