Site icon Buziness Bytes Hindi

करियर में पाना चाहते है तरक्की , तो आजमाएं ये आसान टिप्स

#image_title

काफी लोगो को करियर में तरक्की के लिए दिन पर दिन कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनको करियर में अपना एक नया मुकाम बनाने में काफी मुश्किल होती है। वैसे तो हर किसी की चाहत होती है कि वह कामयाब बने लेकिन कभी – कभी बहुत बुद्धिमान, मेहनती और योग्यता होने के बाद भी कामयाबी साथ नहीं आ पाती है ऐसे में इंसान और परेशान हो जाता है की क्या करे, तो अब परेशान न हो कुछ वास्तु शास्त्र के आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इन वास्तु के उपाय से आपके जीवन में संतुलन आता हैं और ये कार्यों को आसान बना देता हैं, जिससे करियर में तरक्की, प्रभाव और लाभ में वृद्धि होती है । तो चलिए जानते हैं करियर में ग्रोथ पाने वाले वास्तु के इन उपायों के बारे में…

इस बात का रखें विशेष ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सबसे पहले तो आप ऑफिस में जहां बैठते हैं, वहां पूरी तरह साफ सफाई रखनी चाहिए और सामान को ज्यादा फैलाना नहीं चाहिए। अगर आपकी डेस्क गन्दी रहती है तो ये आपके करियर में बाधा ला सकती है। वहीं हमेशा ये भी ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस डेस्क पर काम कर रहे हैं, वो उत्तर या उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। माना ऐसा जाता है कि ऐसा करने से आपके कार्यों में आ रही अड़चन दूर होती है।

डेस्क पर किन चीजों को रखें

आप ऑफिस में जिस डेस्क पर आप काम करते हैं, वहां आप क्रिस्टल, बांस का पौधा, सिक्कों का जहाज, जापानी बिल्ली आदि चीजें रखनी चाहिए ,ये सभी चीजे ऑफिस में रखना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को रखने से माहौल सकारात्मक और ऊर्जावान बना रहता है। साथ ही ये भी ज़रूर ध्यान दे कि आप जहां बैठे हों, वहां से मेन गेट दूर हो।

वर्क फ्रॉम हॉम वाले किन चीजों का रखे ध्यान

अगर आप वर्क फ्रॉम हॉम कर रहे हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप कहीं बैडरूम में बैठ कर तो काम नहीं कर रहे है क्योकि ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं हमेशा ये भी ध्यान रखें कि जहां आप काम कर रहे हैं, वहां प्राकृतिक रोशनी ज्यादा आये क्योकि वास्तु में इसे शुभ माना जाता है।अगर आप ऐसा करते है तो आपके करियर में लाभ के अच्छे योग बनते हैं।

किन जगहों पर ना बैठें

इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जहां आप काम कर रहे हों वह स्थान वास्तु के अनुसार हो। कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं बैठना चाहिए जहां आपकी कुर्सी के पीछे दीवार हो या ऑफिस या कारोबारी का मेन गेट आपकी कुर्सी के पीछे हो। क्योकि ऐसा होने से नकारात्मकता आती है और शुभ परिणाम नहीं मिलते है इसलिए हमेशा इस चीज का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

Exit mobile version