आपको स्लिंम और फिट दिखना है तो आपको अपनाने होंगे इस तरह के टिप्स

लाइफस्टाइलआपको स्लिंम और फिट दिखना है तो आपको अपनाने होंगे इस तरह...

Date:


आपको स्लिंम और फिट दिखना है तो आपको अपनाने होंगे इस तरह के टिप्स

न्यूज़ डेस्क : आप चाहे कितने भी अच्छे और ब्रॉडेंड कपड़े पहन लें लेकिन अगर आपका बॉडी स्ट्रक्चर सही नहीं है तो कपड़े कुछ खास जमते नहीं है अगर ऐसे में आपको स्लिंम और फिट दिखना है तो आपको कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है जिसके बारे में आप यहाँ जान सकते हैं.

अगर आप अपने ड्रेसिंग स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करें या कुछ ऐसे स्पेशल कपड़े पहनें जिसमें आप फिट दिखें तो आपका यह सपना हाथों हाथ पूरा हो सकता है. जानते हैं उन टिप्स के बारे में. 

अवॉइड करें मल्टी कलर : अगर आपका फिगर मेनटेन नहीं है और बैली फैट ज्यादा है तो आप एक ही कलर की ड्रेस पहनें. स्लिम और फिट दिखने के लिए आपको मल्टी कलर की ड्रेस को अवॉइड करना चाहिए. कोशिश करें कि आप डार्क कलर के कपड़े पहनें. अगर आपको ब्लैक कलर पसंद है तो इस कलर की ड्रेस अपनी वाॅर्डरोब में जरूर रखें.

स्ट्राइप्स ड्रेस : पार्टी में जाना है और आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो एक बार स्ट्राइप्स ड्रेस जरूर ट्राई करें. यह हमेशा फैशन में रहती है और आपको पतला दिखाती है. कोशिश करें कि आपको जितनी पतली स्ट्राइप्स मिलें उसे खरीदें.  

हाई वेस्ट ड्रेस : हाई वेस्ट ड्रेस से आप पतली और कर्वी दिखती हैं. अगर आप बॉलीवुड की प्लस साइज एक्ट्रेस को भी देखेंगी तो आपको दिखेगा कि वह भी फंक्शन और पार्टीज़ में हाई वेस्ट ड्रेस पहनती हैं. इसमें आप हाई वेस्ट जींस, पैंट्स, स्कर्ट्स और ड्रेस कुछ भी ट्राई कर सकती हैं.

बेल्ट स्टाइल : बेल्ट पहनने का स्टाइल सिर्फ फैशन का हिस्सा ही नहीं है बल्कि यह आपको पतला दिखाने में भी काफी मदद करता है. बेल्ट को आप जींस-टाप, मैक्सी ड्रेस, शॉर्ट ड्रेस और साड़ी किसी के साथ भी पहन सकती हैं. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related