Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्नैक्स में खाएं ये चीजें


ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्नैक्स में खाएं ये चीजें

डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीजों को डाइट में शुगर की जगह प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी डाइट्स लेने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप स्नैक्स में इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

एप्पल-पीनट बटर सलाद

Image by RitaE from Pixabay 

सेब में विटामिन बी, सी और पोटैशियम पाए जाते हैं। वहीं, मूंगफली में मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। सेब में पॉलीफिनोल एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं, जिनसे अग्नाशय सेल्स सुरक्षित रहते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सेब और मूंगफली युक्त सलाद का सेवन करना चाहिए।

उबले अंडे खाएं

Image by Myriams-Fotos from Pixabay 

उबले अंडे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए एग सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उबले अंडे और सब्जियों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

उबली सब्जियां 

Image by tadejabelak from Pixabay 

बढ़ती भूख को कम करने के लिए उबली सब्जियां का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गाजर, चुकंदर, ब्रोकली और शिमला मिर्च को उबालकर सेवन कर सकते हैं। वहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए हम्मस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version