Site icon Buziness Bytes Hindi

अगर कभी लखनऊ जाएं, तो इन खानपान का स्वाद जरूर लें


अगर कभी लखनऊ जाएं, तो इन खानपान का स्वाद जरूर लें

लाइफस्टाइल डेस्क।  नवाबों की नगरी लखनऊ न केवल पर्यटन के लिए बल्कि खानपान के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है , इसलिए अगर आप कभी भी लखनऊ जाएं तो इन खानपान का स्वाद जरूर लेकर आए :

गोमती नगर की बास्केट चाट

बास्केट चाट तो आप लखनऊ में कही भी खा सकते है लेकिन गोमती नगर की बास्केट चाट और अंदाज़ का मजा कुछ और ही है | 

अमीनाबाद की कचालू चाट

आप लखनऊ में अमीनाबाद की कचालू चाट का भी मजा ले सकते हैं। अमीनाबाद में आपको कई चीजें खाने को मिल सकते हैं, लेकिन इस कचालू चाट का आनंद अलग ही है | 

अमीनाबाद की कुल्फी

आप लखनऊ की अमीनाबाद की कुल्फी का मजा जरूर लीजियेगा, अगर एक बार अपने टेस्ट कर ली तो बार बार आने का मन करेगा | आप अमीनाबाद में प्रकाश की कुल्फी का आनंद जरूर ले | 

Read also: संविधान में जीने के मौलिक अधिकार के तहत स्वास्थ्य की गारंटी करे सरकार

मलाई गिलौरी

लखनऊ की मलाई गिलौरी भी कम टेस्टी नहीं है, खासकर रामआसरे की दुकान की मलाई गिलौरी | रामआसरे की दुकान में आपको सादा मलाई और केसरिया मलाई की पान मिल जाते है | 

वाहिद की बिरयानी

अगर आप लखनऊ गए और बिरयानी नहीं खाई तो लखनऊ जाने का क्या फायदा | आप वाहिद की बिरयानी, जो की पुरे लखनऊ में प्रसिद्ध है वहां की जरूर स्वाद लीजियेगा 

Exit mobile version