मुजफ्फरनगर। चर्चित नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के मामले में जहां एक ओर कट्टर हिन्दू विचारधारा के लोग उनके पक्ष में खड़े हैं। वहीं अब संत समाज भी नूपुर शर्मा के पक्ष में उतर रहे हैं। जिसके चलते साध्वी प्राची ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया। जिसमें साध्वी ने कहा कि हंसी आती है कि सच बोलने की सजा कई लोगों को मिल चुकी है। नूपुर शर्मा को वहीं सजा मिल रही है। लेकिन याद रखना सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं। आज हर सनातनी नूपुर के साथ है मैं भी नूपुर शर्मा और भाई नवीन जिंदल के साथ हूं। सरकार से कहना चाहती हूं हिम्मत है तो ओवैसी को गिरफ्तार करके दिखाओ। ओवैसी फूल नहीं बरसा रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली में तौकीर रजा ने खुलेआम 100 करोड़ को धमकी दी है ना अभी जलसा हुआ।
Read also: शिवलिंग की पूजा अर्चना पर अड़े Swami Avimukteshwaranand आश्रम में नज़रबंद
देवबंद के भीतर मदनी को गिरफ्तार तो करो। कह रहे हैं कि जो हमारे धर्म को स्वीकार करते हैं वह हिंदुस्तान में रहे। कानपुर ही नहीं जहां दंगा होता है वहां पीएफआई का हाथ होता है। आईएसआई का हाथ होता है। मैं कहना चाहती हूं सरकार से, योगी जी से जुम्मे की नमाज के बाद जब मौलवियों का भाषण होता है उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। जहां पर दंगे होते हैं वहां मदरसे और मस्जिद को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए। कहीं दंगा नहीं होगा अल्लाह भी खुश होगा और पूरा मोहल्ला खुश होगा।
Read also: कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती
ज्ञानवापी के मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर था मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। हमें विश्वास है। नंदी विराजमान है जल्दी से जल्दी वहां मंदिर का निर्माण होगा। कोर्ट आदेश देगा और कोर्ट में चल रहा है यह प्रकरण इसलिए भी वहां पर पूजा का स्थान देना चाहिए।लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हिंदूवादी सोच के नेताओं को भाजपा से अलग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रवैया पार्टी का जो चल रहा है उससे बहुत लोग नाराज है। परेशान है इतना घमंड कुर्सी पर बैठकर नहीं करना चाहिए। 100 करोड़ हिंदुओं ने वोट किया। खाली 20-30 करोड़ ने नहीं।
