Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Virus News : मास्क नहीं लगाया तो देना होगा इतने रुपये का जुर्माना, कार चालकों को मिली छूट

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से कोविड—19 की पाबंदियां लौटने लगी हैं। इसके तहत सबसे पाबंदी मास्क की लागू की गई है। अब दिल्ली में बिना मास्क के चलने पर लोगों को जुर्माना भरना होगा। सरकार ने अब ऐलान किया है कि बिना मास्क के यदि कोई पकड़ा गया तो उसका पांच सौं रुपये का चालान किया जाएगा।

डीडीएमए की आज हुई बैठक के पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने बिना मास्क लगाए लोगों का 500 रुपये का चालान करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है यह तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस आदेश के बाद अब दिल्ली के भीतर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क निकलने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा।

Also Read  : धार्मिक सभा में हेट स्पीच: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- बेहतर हलफनामा दाखिल करेंगे

हालांकि ये नियम अभी कार चालकों पर लागू नहीं किया गया है। यानी कार चालकों केा कार चलाते समय मास्क लगाने से छूट दी गई है। कार चालक बिना मास्क लगाकर कार चला सकते हैं। बता दें इससे पहले गत 26 फरवरी को ही कोरोना संक्रमण दर जीरों होने पर मास्क न लगाने लगाने पर जुर्माने का प्रविधान खत्म कर दिया गया था।

Also Read  : Uttarakhand News : केदारनाथ सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी,कई घंटे से हो रही हल्की बारिश

लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना के बढ़े संक्रमण केस को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कि मास्क न लगाने पर चालान का प्रावधान फिर से लाया जाए। इससे कोरोना संक्रमण दर में कमी आने के साथ ही लोगों का कोरोना से बचाव भी होगा।

Exit mobile version