व्यापार:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11 वीं क़िस्त का हर कोई इंतजार कर रहा है। KYC करवाने के बाद अब हर कोई इस उम्मीद में बैठा हुआ है कि आखिर वह कौन सा दिन होगा जब इस योजना की 11 वीं क़िस्त उनके अकाउंट में आएगी। वही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है और कहा जा रहा है कि इसकी 11 वीं किस्त किसानों के खाते में 15 मई को आ जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लेट आने का सबसे अहम कारण kYC का कम्प्लीट न होना। सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि हर लाभार्थी अपनी kyc करवा लें और कोई भी इस योजना का लाभ उठाने से न चुके। क्योंकि कई किसान ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड सही से लिंक न होने के कारण उनको इस योजना का लाभ नहीं मिला लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने KYC के माध्यम से उन किसानों को इस योजना का लाभ देने का प्रयास किया है।
जिनको नहीं मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वह इन नम्बर पर करें शिकायत:-
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: [email protected]

