तकनीकी:- कोरोना ने लोगो की निर्भरता तकनीकी पर बढ़ा दी है आज हर कोई अपना काम ऑनलाइन माध्यम से कर रहा है बच्चो की कई क्लासेज ऑफ़लाइन स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन चलती है। लेकिन कई बार लोग इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने और बेहतर नेटवर्क पाने की अभिलाषा से अपने घर मे वाईफाई लगवाते है। उन्हें लगता है वाईफाई लगवाने से उन्हें बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी। लेकिन कई बार उनका यह सपना टूट जाता है और वाईफाई एक दम सुस्त चलने लगता है। तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी डिवाइस के बारे मे जो वाईफाई की मंद स्पीड पर आपके लिए रामबाण बन जाएगी।
जिस डिवाइस का जिक्र अभी हाल ही में मैंने किया उसको WiFi रेंज एक्सटेंडर कहा जाता है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो वाईफाई की सिंगल स्ट्रेंथ को तेज करता है और वाईफाई की स्पीड को बढ़ाता है। तो अगर आप भी वाईफाई की स्लो स्पीड से परेशान हैं तो आपको इसे अपने घर में जरूर लगवाना चाहिए।
इसके अलावा मार्केट में आ रहे TP-Link RE300 AC1200 Mesh Wi-Fi Range Extender का भी उपयोग वाईफाई की स्पीड को बढाने के लिए किया जाता है। इसको लगाने के लिए आपको किसी मैकेनिक को बुलाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सिर्फ एक प्लग में फिट हो जाता है। वही अगर हम इसकी कीमत की बात करे तो यह बहुत ज्यादा एक्सपेशिव नहीं है। इसे महज 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
