Site icon Buziness Bytes Hindi

मानसून में काम की वजह से यात्रा कर रहे है तो इन बातों का ध्यान रखें


मानसून में काम की वजह से यात्रा कर रहे है तो इन बातों का ध्यान रखें

हालात पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं, जिसके कारण एक बार फिर से लोग घूमने के लिए या फिर अपने काम के लिए यात्राओं पर जा रहे हैं। इसके अलावा मानसून का मौसम चल रहा है, ऐसे में यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है | चलिए जानते हैं किन बातो का ध्यान रखना जरुरी है :

घूमने जा रहे हैं या फिर काम के कारण कोई यात्रा कर रहे हैं, तो कोशिश कीजिए कि दुपाहिया वाहन से न जाएं, क्योंकि  बारिश के कारण सड़कें फिसलन वाली होती है। और ऐसे में दुपाहिया वाहन से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है।

छोटी यात्रा पर जा रहे हैं या बड़ी यात्रा पर, अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखना चाहिए। सिरदर्द, उल्टी, बुखार की दवाएं, बाम, पट्टी और अन्य हल्की दवाएं आप रख सकते हैं।

घूमने जा रहे हैं या फिर अपने काम के लिए यात्रा पर जा रहे हैं, अपनी जरूरत की सभी चीजें रख लेनी चाहिए। जरूरी सामामों में, लैपटॉप और उसका चार्जर, मोबाइल और उसका चार्जर, एक टॉर्च, एक पावर बैंक, पानी की बोतल, हल्का-फुल्के स्नैक्स आदि शामिल हैं।

Read also: भुज में दिखा नोरा फतेही की देशभक्ति का जज़्बा

जूते आप अपने दफ्तर के लिए पहनते हैं या फिर आपके पास उंची एड़ी के जूते हैं, तो आपको बारिश के मौसम में इन्हें नहीं पहनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी पकड़ कम होती है और ये ज्यादा आसानी से फिसल जाते हैं। 

Exit mobile version