तकनीकी: गर्मी का सीजन चल रहा है हर कोई इस गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर या कूलर खरीदने की योजना बना रहा है। लेकिन कई बार जब हम एयर कंडीशनर खरीदने जाते हैं तो हमे यह नहीं समझ आता है कि हम कौन सा एयर कंडीशनर खरीदें जो हमारे लिए सुविधा जनक साबित होगा। तो आज हम आपको एयर कंडीशनर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदे मंद साबित हो सकती है और अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर एयर कंडीशनर खरीदते हैं तो आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तो आईए जानते हैं एयर कंडीशनर ख़रीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें…
रेटिंग का रखे ध्यान….
एयर कंडीशनर खरीदते समय व्यक्ति को रेटिन का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। क्योंकि एयर कंडीशनर की रेटिंग न सिर्फ आपकी बिजली बचाती है बल्कि आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित होती है। एयर कंडीशनर जितने अधिक स्टार वाला होगा वह उतनी कम बिजली की खपत करेगा।
विंडो और स्पिल्टि एसी:-
एयर कंडीशनर ख़रीदते समय कई लोगों के मन मे सवाल होता है कि वह कौन सी ऐसी खरीदें जो उनके लिए बेहतर साबित हो सकती है। तो विंडो एसी बेहतर एसी होती है।इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कोई समस्या नहीं होती। वही यह
स्पिल्टि एसी की तुलना में सस्ती भी होती है।
फ्लोर स्टैंडिंग एसी:-
यह एसी बड़े कमरे या हॉल के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, साथ ही आपका बड़ा कमरा भी ठंडा रहेगा।
नॉन AC फीचर्स:-
बढ़ती तकनीकी के बीच आजकल मार्केट में ऐसे एसी उपलब्ध है जो कमरा ठंडा करने के साथ-साथ कमरे की हवा को भी साफ कर रहे हैं। इसके अलावा ऐसे एसी कीड़े-मकौड़ों को भगाने वाले एसी भी हैं।

