Site icon Buziness Bytes Hindi

छुटियो में घूमने का बन रहा है प्लान,तो पौधों के लिए करके जाये ये जुगाड़

#image_title

ऐसे बहुत से लोग होते है जिन्हे घर में पौधे लगाना और उसकी देखभाल करना बहुत अच्छा लगता है, जो लोग ऐसा करते है न उन्हें पेड़ पौधों से इतना प्यार हो जाता है न की अगर वो कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे होते है तो उनके मन में सिर्फ यही चिंता होती है की उनके पेड़ पौधों का ख्याल कौन रखेगा , अभी-अभी तो इसी चिंता की वजह से वो लोग अपना प्लान तक कैंसिल कर देते है क्योकि उनको डर होता है की उनके पड़े मुर्जा न जाये और ये डर गर्मियों में तो और भी बढ़ जाता है क्योकि गर्मियों में तो पेड़ो को रोज सुबह और शाम दोनों टाइम पानी चाहिए होता है और अगर ऐसा न हो तो पेड़ मरने लगते है। वैसे तो कई लोग जब बाहर जाते है तो अपने पेड़ो की जिम्मेदारी किसी न किसी को देकर ही जाते है पर अगर आपके पास कोई विकल्प न बचे तो आप क्या करेंगे , अगर आप भी ऐसी ही किसी चिंता में है तो आपकी इस चिंता तो दूर करने के लिए हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आये है , जिससे जब आप कहीं घूमने जायेंगे तो आपका गार्डन सूखेगा नहीं बल्कि हरा भरा रहेगा।

ग्रीन पर्दे से करे कवर

गर्मी के दिनों की जो धुप होती है वैसे तो वो सभी पौधों के लिए खतरनाक होती है पर कुछ पौधे ऐसे होते है जो इन चिलचिलाती धुप को बिल्कुल ही नहीं झेल पाते है, तो अगर आपने भी अपने गार्डन में कुछ ऎसे पौधे लगाए है तो आपके पास एक ग्रीन पर्दा तो ज़रूर होना चाहिए। क्योकि इसको लगाने के बाद आपके गार्डन में कम मात्रा में धूप पहुंचेगी। जिसकी वजह से पौधे जल्दी डिहाइड्रेट नहीं होंगे और काफी लंबे समय तक हरे भरे रहेंगे।

पानी की बोतल रखे

अगर आप कहीं घूमने जाने की सोच रहे है पर इस चिंता में है की आपके जाने के बाद आपके गार्डन में पानी को देगा तो अब इस चिंता को भूल जाइए क्योकि हम आपके लिए एक मस्त जुगाड़ लेकर आये है जिससे आपके पौधों को अपने आप ही पानी मिलता रहेगा , इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है बस एक बोतल में पानी भरकर गमलो में उल्टा करके लगा देना है ये करने से पानी कुछ धीरे धीरे पौधों में जाता रहेगा जिससे पौधे सूखेंगे नहीं और हरे भरे बने रहेंगे ।

नारियल के छिलके का प्रयोग

वैसे तो आम तौर से यही होता है की नारियल के छिलको को वेस्ट समझ कर उन्हें फेक दिया जाता है पर क्या आप ये जानते ये की ये आपके गार्डन के लिए कितने उपयोगी होते है , जी हां ये आपके बगीचे को गर्मी से बचाने का काम कर सकते है। इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है बस इन छिलकों को गमले में भरकर रख देना है । इससे होगा ये की आपके पौधे गर्मी में भी 5-6 दिन तक आराम से बिना पानी के रह सकते हैं।

Exit mobile version