बाजार:- पिछले कई दिनों से शेयर बाजार नीचे खिसक रहा है। शेयर बाजार के धड़ाके के साथ धड़ाम होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि बीते दिनों निकेशको का काफी पैसा इस गिरावट के चलते डूब गया और उन्हें कम्पनी से मिलने वाले डिविडेंड का ही सहारा बचा है। अब अगर आप भी ऐसे निवेशकों में से है जिन्हें उस कम्पनी की तलाश है जो आपको डिविडेंड दे रही हो। तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
असल मे डिविडेंड की तलाश करने वाले निवेशकों को कंस्ट्रक्शन और टेक्नोलॉजी दिग्गज लार्सन ऐंड टुब्रो ग्रुप की एलएंडटी इंफोटेक में इंवेसमेन्ट करने का विचार करना चाहिए। क्योंकि यह कम्पनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 3000 फीसदी का लाभांश देने जा रही है। निदेशक मंडल ने 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है. गौरतलब है कि कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यु 1 रुपये प्रति शेयर है।
कंपनी की एक्स डिविडेंड तिथि 30 जून 2022 है और रिकॉर्ड तिथि 1 जुलाई 2022 है. एक्स डिविडेंड उस तिथि को कहते है जिससे पहले शेयर खरीदने वाले को ही डिविडेंड का लाभ मिलता है. वहीं, रिकॉर्ड डेट पर कंपनी अपने सभी शेयरधारकों को संख्या देखती है। कंपनी ने अब तक 13 डिविडेंड दिए हैं. इनमें से 6 अंतरिम, 6 फाइनल और 1 स्पेशल डिविडेंड है. कंपनी ने पिछले 5 साल से लगातार डिविडेंड की घोषणा की है।
