अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आपको दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए

ट्रेवलअगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आपको दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों...

Date:

बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आजकल कई लोगों को ट्रैकिंग का भी शौक होता है। कई लोगों को ट्रैकिंग का इतना शौक होता है कि वे हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड या नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों तक पहुंच जाते हैं. लेकिन अगर आप दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और सिर्फ ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए इन राज्यों में जाते हैं तो आप समय और पैसा दोनों बर्बाद कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं.

लेपर्ड ट्रेल

अगर आप दिल्इली में रहते हो तो आप इस जगह के बारे में तो जानते ही होंगे. अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि लेपर्ड ट्रेल एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। यह खूबसूरत मार्ग जयपुर और गुड़गांव राजमार्ग के किनारे पर स्थित है।

अगर आप छोटे-बड़े पहाड़ों, छोटे पेड़ों और लाल मिट्टी की पगडंडियों पर चलना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। मानसून के दौरान ज्यादातर लोग यहां ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यहां पहाड़ों की तरह भूस्खलन का कोई खतरा नहीं है।

अरावली पहाड़ियाँ

अरावली की पहाड़ियों के बारे में लगभग हर दिल्लीवासी को पता होगा। अरावली पहाड़ियाँ दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है। यह पहाड़ी श्रृंखला कुल 692 किलोमीटर लंबी है और आप जगह-जगह ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

खनिज संपदा से भरपूर अरावली पर्वतमाला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तक फैली हुई है। मानसून में अरावली पहाड़ियों की सुंदरता अपने चरम पर होती है, इसलिए कई लोग मानसून में ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं।

संजय वन

जब बात दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर की सबसे खूबसूरत और हरी-भरी जगहों की आती है तो संजय वन का नाम उस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। 700 एकड़ से ज्यादा में फैला यह जंगल ट्रैकिंग के लिए काफी मशहूर है। अगर आप छोटे-छोटे पहाड़ों, हरे-भरे पेड़ों और मनमोहक नजारों के बीच ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो संजय वन बिल्कुल सही जगह है। यहां आप खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद कर सकते हैं।

कालेसर जंगल

हरियाणा के यमुनानगर में स्थित कालेसर वन ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का जंगल हरे-भरे पेड़-पौधों के साथ-साथ खूबसूरत नजारों और ट्रैकिंग के लिए भी मशहूर है।

कालेसर जंगल में कई लोग साइकिलिंग करने भी पहुचते है . यह जंगल जंगली जानवरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि कलेसर जंगल दिल्ली से यमुनानगर के बीच की दूरी 182 किमी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...