कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ था, लेकिन अब पर्यटक स्थल धीरे – धीरे खुल रहे है | ऐसे में अगर आप एडवेंचर का लुत्फ उठाना चाहते है और ट्रैकिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों के बारे में जाने –
गोइचा ला
गोइचा ला सिक्किम में है | यहां आप हिमालय की चोटियों को और कंचनजंगा पर होने वाले सूर्योदय को देखकर खुश हो जाएंगे | ट्रैकिंग के शौकीन लोग पहुंचते हैं और यहां खूब एंजॉय करते हैं।
रूपकुंड
रूपकुंड एक झील है जो पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां काफी लोग ट्रैकिंग का लुत्फ उठाते हैं। यहां आप भी ट्रैकिंग करने का प्लान बना सकते है लेकिन अपने साथ गाइड ले जाना न भूलें, क्योकि यहां के रास्ते हरे भरे मौदानों और संकरे जंगलों से होकर गुजरता है।
हाम्टा पास
हाम्टा काफी खूबसूरत जगह है, जो की हिमाचल प्रदेश में है | ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए बेहद खास स्थान है | यहां का ट्रैक कुल्लू घाटी के हाम्टा पास से शुरु होते हुए स्पीति घाटी पर जाकर खत्म होता है।
Read also: WTC फाइनल: दूसरे दिन भी बारिश ने डाला खलल, भारत का स्कोर 146/3
चेंब्रा पीक
चेंब्रा पीक केरल में है | यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक खींचे चले आते हैं। ट्रैकिंग के दीवाने आते हैं, और काफी एंजॉय करते हैं। ये जगह भी ट्रैकिंग करने के लिए बेस्ट है |

