Site icon Buziness Bytes Hindi

दुनिया की एडवेंचर और खतरनाक जगह देखने का शौक हो तो जाएं इन जगहों पर


दुनिया की एडवेंचर और खतरनाक जगह देखने का शौक हो तो जाएं इन जगहों पर

न्यूज़ डेस्क : आपको भी दुनिया की एडवेंचर और खतरनाक जगह देखने का शौक तो होगा ही तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसी जगहें दिखाएंगे जो कि जमीन के अंदर बनी हुई है अंदर से इन जगहों को देखने का नजारा बहुत ही सुंदर है।

तो आइए देखते है जमीन में बनी ये जगहें :

तुर्की : सातवीं शताब्दी में तुर्की का यह कप्पेड्यूशिया भूमिगत शहर बहुत ही मशहूर था इसमें ईसाइयों ने अरबियों और पारसियों से बचने के लिए सुरंगों बना रखी थी और इनमें जुड़े कमरे भी बनाए थें।

स्पेन : प्राचीन समय में स्पेन के रोमन शहर में मौजूद हरक्यूलिस गुफ़ाओं को जल आपूर्ति टैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता था लोगों का कहना है कि इस जगह पर हरक्यूलिस देवता का मंदिर था।

टोरंटो पथ (कनाडा) : कनाडा के शहर टोरंटो पथ में शॉपिंग और मनोरंजन करने के लिए 30 किलोमीटर के दायरे में घुमना पड़ता है इस रास्ते में से बहुत से पर्यटक, नागरिक और खिलाड़ी पैदल गुजरते हैं इसके साथ 50 से अधिक इमारते ऐसी है जो आपस में जुड़ी है।

कीश का भूमिगत शहर (ईरान) : कीश ईरान के तट पर एक रिसॉर्ट आइलैंड है जो कि पर्यटनों के लिए बहुत ही मशहूर है यह 10 हज़ार वर्ग मीटर लंबा है।

मटमाता : मटमाता दक्षिण ट्यूनीशिया में एक ऐसी टाउन है जिसमें एक गड्ढे के इर्द-गिर्द आर्टिफ़िशियल गुफ़ाएं और कमरे बने हुए है इसे देखने के लिए बहुत से पर्यटक दूर-दूर से आते है। 

स्कॉटलैंड : स्कॉटलैंड में सड़कों के नीचे बलुआ पत्थर से बनी इस कोव में सदियों पहले एक बूढ़े प्लमबर की दुकान से होकर ही इसमें प्रवेश किया जा सकता है पर अभी तक इसे बनाने वाले का पता ही नहीं लग पाया।

फ़ोरम डेस हेल्स शॉपिंग सेंटर (फ्रांस) : पेरिस के इस फोरम डेस हेल्स शॉपिंग सेंटर में दर्जनों स्टोर व रेस्टोरेन्ट बने हुए हैं इसमें खेलने के लिए स्पोर्ट्स सेंटर और मनोरंजन के लिए दो सिनेमाघर बने हुए है।

Exit mobile version