अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है

ट्रेवलअगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट...

Date:


अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है

गुजरात का खमण-ढोकला हो या बंगाल का रसगुल्ला फ़ूड लवर को तो हर चीज पसंद होती है तो आज हम आपको देश के विभिन्न शहरों में कुछ ऐसी खाऊ गलियां के बारे में बतायेगे, जिनके व्यंजन का स्वाद बेहद उम्दा है.

चटोरी गली, जयपुर

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

 बापू बाज़ार के लिंक रोड के ठीक सामने वाली इस गली में खरीदारी के लिए भी बहुत कुछ है। यहां गोलगप्पे, छोले-भटूरे, फालूदा, छोले-टिक्की और तरह-तरह के पेय लोगों के पसंदीदा है। यहां के अलावा जयपुर में 50 किस्म की कचौरियां, एम.आई.रोड की लस्सी और जौहरी बाज़ार का घेवर हर दिल अज़ीज़ है।

सराफा बाज़ार, इंदौर

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

 रात गहराते ही यहां के सराफा बाज़ार में खान-पान की दुकानें सजने लगती हैं जिनकी रौनक देर रात तक रहती है। भुट्टे का कीस और गराड़ू का स्वाद मालवा की ही देन है। इनके अलावा सराफा में मालपुआ,300 ग्राम वज़नी जलेबा, खोपरा पेटीस, रबड़ी-गुलाबजामुन, 10 फ्लेवर की पानी पुरी, कांजी वड़ा, दही बड़ा, पेठा, चाॅकलेट और फायर पान शहर को मध्यभारत की खान-पान राजधानी बनाता है। पारम्परिक व्यंजनों के अलावा चाइनीज़ से लेकर दक्षिण भारतीय लज़ीज़ व्यंजन यहां मिलते हैं।

कचौड़ी गली, वाराणसी

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

नाम सुनके ही मुँह में पानी आगया, दरअसल यहां अधिकांश दुकानें कचौड़ी की हैं इसलिए इसका नाम कचौड़ी गली पड़ गया। पहने इस मोहल्ले का नाम कूचा अजायब था। कहते हैं कि मुस्लिम शासन के रईस अधिकारी अजायब के नाम पर इसे यह नाम मिला था। कचाैरियों के अलावा बनारसी मिठाइयां, पान, बनारसी चाट, लौंग लता प्रसिद्ध है। 

भुक्कड़ गली,अहमदाबाद

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

अहमदाबाद की इस गली में आपको देश और दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आपका यह भ्रम ज़रूर टूट जाएगा कि गुजराती लोग हर चीज़ में चीनी डालकर खाते हैं। यहां आपको तीखे, खट्टे और मसालेदार लज़ीज़ व्यंजन चखने को मिल जाएंगे। चाइनीज़, स्पैनिश, लैबनीज़, थाई के अलावा वन स्लाइस पिज्जा, तंदूरी मोमोज़ और फलाफल प्रसिद्ध हैं।

खाऊ गली, मुम्बई

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

मुम्बई में हर गली अपनी अलग ख़ासियत लिए हुए है। जैसे घाटकोपर की खाऊगली डोसे के लिए प्रसिद्ध है जिनमें आइसक्रीम डोसा और चीज़बर्स्ट डोसा ख़ास हैं।  इसके अलावा पानीपुरी, सैंडविच, मसाला कोल्डड्रिंक और पावभाजी यहां की शान हैं। बांद्रा स्थित कार्टर रोड खाऊ गली में विभिन्न स्ट्रीट फूड का अपना ही मज़ा है। इसके अलावा महिम, एसएनडीटी लाइन, खारघर की खाऊगलियां भी प्रसिद्ध हैं।

लोकनाथ की गली इलाहाबाद

अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है
Image Source: Google

बात अगर चाट के जायके की हो तो लोकनाथ की गली भला कैसे भूल सकते है। शहर के पुराने जायकों की बात करें तो सुबह की शुरुआत जलेबी और कचौड़ी-दमालू से होती थी। चौक लोकनाथ की पूरी गली अपने खाने पीने की वस्तुओं और डिसेज के लिए व‌र्ल्ड फेमस है। इस एरिया में हरी नमकीन, राजाराम की लस्सी और निराला का चाट हो या बहादुरगंज में सुलाकी की चाट और मिठाईयां, कटरा में नेतराम की दुकान से लेकर दारागंज की लगभग सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है । शाम को शहर के सभी चौराहों, मोहल्ले के नुक्कड़ों पर चाट के ठेले लगते है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...