Site icon Buziness Bytes Hindi

Virat Kohli: ऐसा हुआ तो दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बनेंगे विराट

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का इतना बड़ा नाम है जिसके पीछे न जाने कीर्तिमान जुड़े हैं और कितने जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं, कोहली अब इस मुकाम पर पहुँच चुके हैं कि उनकी हर पारी के बाद कोई न कोई कीर्तिमान बनने की बात होती रहती है, टीम इंडिया का यह धाकड़ बल्लेबाज़ जिससे दुनिया भर के बल्लेबाज़ कांपते थे, आजकल कुछ बुरे दौर से गुज़र रहा है और यह दौर काफी लम्बा भी हो गया है, अगर हम देखें तो लगभग तीन सालों से विराट का बल्ला खामोश है, कोई शतक नहीं निकल रहा है, पचास भी मुश्किल से आ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कोहली तो विराट हैं. अभी उनका जलवा एशिया कप में दिखने वाला है. हालाँकि पिछले एक डेढ़ महीने से वह मैचों से दूर हैं और आराम कर रहे हैं या फिर कह सकते हैं कि अपने बुरे दौर को भूलकर फिर से पुरानी चमक बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं. 

बहरहाल हम यहाँ बात कर रहे हैं विराट के उस विलक्षण कीर्तिमान की जो वह एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही बना देंगे। कोहली अगर उस मैच में खेलते हैं तो वह न्यूज़ीलैण्ड के रॉस टेलर के बाद दुसरे ऐसे बल्लेबाज़ बन जायेंगे जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 से ज़्यादा मैच खेले हैं. 

Read also: CWG हॉकी: पुरुष टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से धोया
 
कोहली के कैरियर की बात करें तो उन्होंने अबतक 262 वनडे और 102 टेस्ट मैच और 99 टी 20 मैच खेले हैं. एशिया कप में उनका अगला मैच उनका 100वां मुकाबला होगा. भारत की बात करें तो अब तक रोहित शर्मा 100 से ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले अकेले प्लेयर हैं. हिट मैन दुनिया में सबसे ज्यादा टी 20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं, उन्होंने अबतक 132 टी20 मैचों में अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा दिखाया है. रोहित ने 233 वनडे खेले हैं मगर उनके टेस्ट मैचों की संख्या सिर्फ 45 ही है. इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले रॉस टेलर ने 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले.

Exit mobile version