क्या आपके हाथ में भी नहीं बचता पैसा तो ये टिप्स करे फॉलो

बिज़नेसक्या आपके हाथ में भी नहीं बचता पैसा तो ये टिप्स करे...

Date:

बचत के लिए सैलरी मायने नहीं रखती. सही प्लानिंग से आप कम सैलरी में भी अपने खर्चों को मैनेज कर एक निश्चित रकम बचत के लिए बचा सकते हैं। हालांकि, कई लोग ज्यादा सैलरी होने के बाद भी महीने के अंत में अपना सैलरी अकाउंट खाली कर देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो पूरी तरह से नए महीने की सैलरी पर निर्भर रहते हैं कि कब अकाउंट में सैलरी आएगी और कब वो उसको भी खर्च करना शुरू कर देंगे ।

परेशानी तब आती है जब महीने के अंत में जरूरी कामों के लिए हाथ में पैसे नहीं बचता है । अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अच्छी बचत कर सकते हैं-

बचत के लिए कौन से टिप्स काम आएंगे?

अपने खर्चों पर नज़र रखें

जब आमदनी हाथ में आती है तो मानो सारी जरूरतें याद आ जाती हैं। आप अच्छे जूते, कपड़े और भोजन पर बहुत पैसा खर्च कर देते हैं।

अगर आप सैलरी आने पर अपने जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें और इसके साथ ही हर बड़े खर्च को कहीं न कहीं नोट करने की आदत बना लें तो आप खर्चों के साथ-साथ बचत की रकम पर भी नजर रख सकते हैं। ऐसे में एक तय योजना से महीने के अंत तक अपनी सैलरी का एक हिस्सा बचाया जा सकता है.

एक आपातकालीन निधि तैयार रखें

हर महीने खर्च एक जैसा नहीं हो सकता. कई बार घर की जरूरतों पर ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है, ऐसे में पूरी कमाई खर्च करने के बाद भी पैसों की जरूरत के लिए पहले से तैयार रहें।

आप ऐसी स्थिति के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं. हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर एक इमरजेंसी फंड बनाया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जा सकता है।

बजट बनाने का प्रयास करें

अगर आप अपने हर महीने के जरूरी खर्चों के लिए पहले से बजट बना लें तो सैलरी का कुछ हिस्सा आसानी से बचाया जा सकता है। जरूरी खर्चों को पूरा करने के बाद आप अन्य जरूरतों के लिए एक फिक्स्ड रकम खरीदने की योजना बना सकते हैं। ऐसा करने से महीने के अंत में बचत के तौर पर कुछ पैसे बचाए जा सकते हैं.

अनावश्यक खर्चों से बचे

कई बार कमाई का बड़ा हिस्सा ऐसी चीजों पर खर्च हो जाता है जो महीने के अंत में व्यर्थ लगने लगती हैं। आप केबल टेलीविजन, बाहर खाने-पीने और सदस्यता आधारित सेवाओं पर पैसा खर्च करने को नियंत्रित कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related