नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना हो या आतंकी अगर उन्होंने भारत की सुरक्षा को किसी ने भी ललकारा तो भारतीय सेना मुंहतोड़ करारा जवाब देने को तेयार है। असल में पाक की नापाक हरकतों का इतिहास देखते हुए तालिबानी आतंकियों को कश्मीर में भेजने की आशंका के मद्देनजर शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि इंडियन फोर्स के अधिकांश आला अधिकारी 1990 के दशक में वहां टेरेरिज़्म से मुकाबला कर चुके हैं। सीनियर सैन्य सूत्रों ने कहा है कि, अफगानों को कश्मीर घाटी में आसानी से पहचाना जा सकता है। एक बात तो तय है कि, महिलाओं पर अत्याचार से लोकल पब्लिक का तालिबानियों से नफरत करते हैं और भयभीत हैं। ऐसे में अधिकतर मामलों में लोकल पब्लिक खुद ही उनके चक्करों में न फंस कर सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी देते हैं।
मालूम हो कि, यूएसए ने अफगान सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया था, जो गंभीर बात यह हे कि, अब तालिबानियों के हाथ लग गए हैं। खबर यह भी है कि, तालिबान इन हथियारों को पाकिस्तान को भेज रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि, क्या इंडिया के लिए यह बड़े खतरे की घंटी है? एक शीर्ष सैन्य अधिकारियों का मानना है कि लूटा गया अमेरिकी हथियारों का जखीरा इंडिया पहुंचे, इससे पहले वह पाकिस्तान को खून से रंग देगा। उनका दावा है कि पाक खुफिया एजेंसी के पाले हुए आतंकी संगठन पहले इन असलहों का प्रयोग पाकिस्तान में हिंसा फैलाने के लिए करेंगे, फिर कहीं उनका इंडिया की ओर रुख होगा।
Read Also : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद चीन असमंजस में
सीनियर सेना के अफसरानों ने कहा कि ये असलहे इंडिया में संचालित आतंकवादी समूहों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी, पर सिक्योरिटी फोर्सेज उनसे निपटने को पूरी तरह तैयार है जो हथियारों का इस्तेमाल भारत में करने का ख्वाब देख रहे होंगे। कहा, खबरें मिल रही हैं कि अमरीका हथियार, विशेषकर छोटे-छोटे हथियार पाक भेजे जा रहे हैं। पर, तालिबान के काबुल फतह से पाकिस्तानी टेरेरिस्ट जितने उत्साहित हैं कि उन असलहों से पाकिस्तान में ही हिंसा फैलाए जाने की आशंका भरपूर है।
Read Also : तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बीच व्यापार 50 प्रतिशत बढ़ा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमरीका की सेना ने अफगानी सेना को 6.5 लख छोटे हथियार दिए थे जिनमें एम-16 और एम-4 असॉल्ट राइफलें शामिल हैं। तालिबान ने अफगानी फौज से काफी संख्या में संचार यंत्र भी लूट लिए हैं। साथ ही, बुलेटप्रुफ हथियार, रात में देख पाने में चश्मे और स्निपर राइफलें भी तालिबानी आतंकियों के हाथ लगे हैं। बहरहाल, सभी के मद्देनजर ीाारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।

