रिश्ते: अक्सर हमने देखा है कि जब कोई लड़की शादी के बाद अपना मायका छोड़कर अपनी ससुराल जाती है तो उसे अपने मायके की खूब याद आती है। वह अपनी ससुराल में कितना भी खश रहे लेकिन उसे अपने मायके की याद आने लगती है और उनका मन उदास हो जाता है। महिलाओं के पति काफी कोशिश करते हैं कि उन्हें उनके मायके वालों की याद न आए और वह उनके साथ खुशी खुशी रहे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। तो आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे आइडिया जिससे महिलाओं को नहीं आएगी मायके की याद और ससुराल में लगा रहेगा मन…
हमेशा रहने परिवार के साथ;-
जिन महिलाओं को अपनी ससुराल में अपने मायके की याद आती है उन्हें कोशिश करनी चाहिए की वह अकेले न रहे। अपना ज्यादा वक्त ससुराल के लोगो से साथ बिताए इससे महिलाओं का मन भी लगा रहता है और वह ससुराल के लोगो को जान और समझ पाती है। जो महिलाएं ससुराल में परिवार के साथ रहती है उन्हें मायके की याद नहीं आती और वह ससुराल में जल्द ही हिल मिल जाती है।
फोन से करें बात:-
कई महिलाएं ऐसी होती है कि उन्हें अपनी ससुराल में अपने मायके की खूब याद आती है लेकिन वह अपने मायके फोन करने से हिचकिचाहट महसूस करती है। महिलाओं को बिना हिचकिचाहट अपने मायके काल करने अपने परिजनों से बात करनी चाहिए। इससे उनका मन हल्का होगा और उन्हें अपने घर से दूर होने की अनुभूति भी नहीं होगी।
कभी कभी मिलने जाए:-
अगर अपनी ससुराल आसपास है तो आप बिना सोचे समझे अपने परिजनों से मिलने जाएं। जब आप उनसे मिलने जाती है तो उन्हें इसकी खुशी होती है। आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आती है और ससुराल और मायके के मध्य आपके जरिए अच्छे ताल्लुक बनते हैं।

