Site icon Buziness Bytes Hindi

काम करते वक्त अगर लैपटॉप से निकलने वाली आग करती है परेशान तो इस ट्रिक से पाए छुटकारा

Technology:- जब से कोविड का दौर आया है लोगो की जीवन शैली में काफी परिवर्तन हुआ है। अब हर किसी का काम ऑनलाइन मोड़ में हो गया है जिसके चलते लोगो को अब अपने लैपटॉप पर काफी वक्त तक लगे रहना पड़ता है।लेकिन कई लोगो को हमने इस समस्या से जूझते देखा है कि इस्तेमाल के दौरान उनका लैपटॉप काफी हिट हो जाता है जिसके चलते वह अपना काम उतनी फुर्ती से नहीं कर पाते हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में लाए हैं आपकी इस समस्या का हल….. इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स से आप लैपटॉप के गर्म होने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

जाने कैसे पाएं लैपटॉप के गर्म होने की समस्या से छुटकारा:-

हमने अक्सर देखा है कि लैपटॉप में वेंटिलेशन पंखे लगे होते है। यह पंखे लैपटॉप तो ठंडा रखने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार इनमें धुल जम जाती है और लैपटॉप में होने वाला वेंटिलेशन सही से नहीं हो पाता और लैपटॉप गर्म होने लगता है। तो अगर अपने लैपटॉप के वेंटिलेशन पंखे पर धूल जमी हुई हैं तो उसे साफ करें या किसी जानकार से साफ करवा लें। 
हमने अक्सर देखा है कई लोग अपने लैपटॉप को उसके ओरिजनल चार्जर की जगह किसी अन्य चार्जर से चार्ज करने लगते हैं। अगर आप लैपटॉप को किसी अन्य लैपटॉप के चार्जर से चार्ज करते हैं तो आपके लैपटॉप के गर्म होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसके अलावा लैपटॉप अन्य कई प्रकार की टेक्नोलॉजी से जुड़ी परेशानियों से जूझता है।
अगर आप इंटरनेट के माध्यम से कुछ लैपटॉप पर डाउनलोड करते हैं तो आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आप जो सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर रहे हैं वह वायरस से ग्रसित तो नहीं है। क्योंकि जब आप ऐसे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं तो यह आपके लैपटॉप को अंदर से त्रुटि पहुंचाते हैं और आपका लैपटॉप हीट के साथ साथ स्लो काम करने लगता है।
Exit mobile version