काॅमन सिविल कोड आयेगा तो नहीं कर पाओगे दूसरी शादी

उत्तर प्रदेशकाॅमन सिविल कोड आयेगा तो नहीं कर पाओगे दूसरी शादी

Date:


काॅमन सिविल कोड आयेगा तो नहीं कर पाओगे दूसरी शादी

  • सपा सांसद ने मुसलमानों को दिखाया दूसरी शादी न कर पाने का डर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने लिये वोटरों के मन में डर भी बैठाया जा रहा है। कोई रोजगार गंवाने तो कोई किसानों को फसल के वाजिब दाम न मिलने की बात कहता है। मगर सपा सांसद ने मुसलमानों को दूसरी शादी न कर पाने का डर दिखाया है। सपा सांसद डा. एसटी हसन ने काॅमन सिविल कोड का खौफ दिखाकर मुसलमानों को डराते हुए कहा कि इसके लागू होने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाओगे।

Read also: जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव पर मंथन के लिए 2 दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोवा जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सांसद डा.एसटी हसन ने कहा कि कौम के लिये मैं आपसे दरख्वास्त करता हूं कि अल्लाह के वास्ते चुनाव में बंट न जाना। देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखने वाली भाजपा बहुत जल्द काॅमन सिविल कोड लाने वाली है। यह कानून लागू हो गया तो आप लोग दूसरी शादी नहीं कर पाओगे। मुस्लिम पर्सनल लाॅ, मुस्लिमों के शैक्षणिक संस्थानों का माइनाॅरिटी स्टेटस खत्म कर दिया जायेगा। उन्होंने एकजुट होकर भाजपा को हराने की अपील की है।

Read also: दिल्ली से लखीमपुर जा रहे सचिन पायलट मुरादाबाद में हिरासत में लिए गए

सपा के दिग्गज नेता आजम खां के करीबी माने जाते मुरादाबाद के सांसद डाॅ. एसटी हसन अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। यूनीफाॅर्म सिविल कोड से लेकर रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सांसद एसटी हसन ने 2017 से पहले यूपी में लुंगी छाप गुंडे घुमने का बयान देने वाले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिमागी बीमारी साइकोसिस से पीड़ित बताया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related