Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanpur Violence : कानपुर के मुफ़्ती बोले- बुलडोज़र चला तो बांधेंगे सिर पर कफ़न

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस द्वारा जारी किये गए उपद्रवियों के फोटोग्राफ के बाद बढ़ती गिरफ्तारियां और सरकार द्वारा उनके मकानों को चिन्हित करने की ख़बरों के बीच कानपूर के मुफ़्ती काजी हाजी अब्दुल कुद्दुस द्वारा विवादित बयान सामने आया है. 

Also Read : Nupur Sharma Got Security: धमकियों के बाद नूपुर को मिली सुरक्षा

काजी हाजी अब्दुल कुद्दुस ने कहा कि ‘दंगाईयों पर अगर चला बुलडोजर, तो कफन बांध कर सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया है. उन्होंने मुसलमानों के जुलूस निकालने को भी ग़लत बताया। शहर काजी ने आगे कहा कि मामले में गलतियां दोनों ओर से हुई हैं, इसलिए कार्रवाई भी दोनों पर बराबर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस राह चलते किसी को भी उपद्रवी बताकर उठा रही है जो सिर्फ मुस्लिम समुदाय के होते हैं. 

शहर काज़ी ने कहा कि NRC के दौरान भी गिरफ्तारियां हुई थी लेकिन जिस तरह अब हो रहा ऐसा उस वक़्त भी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह मामला CAA-NRC से बड़ा नहीं है, उन्होंने कहा कि इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मुलाकात भी करेगा। उन्होंने घरों पर बुलडोज़र चलाने की बात पर कहा कि अब मामला हमारे सब्र को तोड़ रहा है, उन्होंने साफ़ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुलडोज़र जैसी कार्रवाई हुई तो हम सिर पर कफ़न बांधकर मरने के लिए निकल पड़ेंगे।  

Also Read : UP News: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की चेतावनी, शुक्रवार को जामा मस्जिद में मौलवियों से करेंगे शास्त्रार्थ

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद 3 जून को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी और ज़ोरदार पत्थरबाज़ी हुई जिसमें काफी लोग घायल भी हुए. इस मामले में अबतक 50 लोगों की गिरफ़्तारी भी हो चुकी है.

Exit mobile version