Site icon Buziness Bytes Hindi

Dehradun News: माँ ने नही दिलाई साइकिल तो बच्ची ने उठाया वो बड़ा कदम की घर मे मच गया कोहराम

देहरादून। माँ ने नही दिलाई साइकिल तो लड़की ने लगा ली फांसी। बच्चों की जिद कई बार इतनी भारी पड़ती है कि इसका खामियाजा न केवल परिवार को भुगतना पड़ता है बल्कि वे खुद भी इसका शिकार हो जाते है। शुक्रवार को देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना घटी जिसमे माँ का बच्ची की जिद पूरी न करना बहुत भारी पड़ा। दरअसल 23 साल की रीना ने माँ से साइकिल दिलाने की जिद की तो माँ ने उसे मना कर दिया फिर क्या था उसके बाद रीना ने वाज बड़ा कदम उठाया जिसकी भरपाई करना किसी के लिए भी आसान न होगा। रीना ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देहरादून की कृष्णा एंक्लेव में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जनकरी लेने के लिए पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

Read also: नग्न अवस्था में दो महीने से बक्से में बंद था महिला की लाश

पूछताछ में जो सच सामने आया उसने सभी चौका दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि  लड़की ने मां से साइकिल लेने की जीत की थी लेकिन मां ने मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आई रीना ने अपने आप को कमरे में बंद कर दिया और पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। रीना की माँ का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है।

उनका कहना है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि केवल साइकिल ना दिलाने की वजह से उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। रीना के इस कदम से न केवल परिजन सकते में हैं बल्कि आसपास के इलाके में भी लोग सदमे में हैं आज के समय में युवा पीढ़ी का अपने गुस्से पर काबू न रख पाना और जिद न पूरी होने पर गलत कदम उठाना न केवल उनको भारी पड़ता है बल्कि परिजनों को भी मुश्किलों में डाल देता है।

Exit mobile version