Site icon Buziness Bytes Hindi

वह मेरा अपमान नहीं तो और क्या थाः अमरिंदर सिंह


वह मेरा अपमान नहीं तो और क्या थाः अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत के बयान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने जो किया वह अपमान नहीं तो और क्या है। कांग्रेस ने सिद्धू और उनके समर्थकों को मेरे अधिकारों को चुनौती देने का अधिकार क्यों दिया था?

Read also: कांग्रेस छोड़ी पर भाजपा में नहीं हो रहा शामिलः अमरिंदर सिंह

गौरतलब है कि पंजाब के राज्य प्रभारी हरीश रावत ने एक बयान में कहा की कांग्रेस में अमरिंदर सिंह का अपमान नहीं हुआ है। हरीश रावत ने यह भी कहा कि अमरिंदर सिंह में अपने हालिया बयान किसी दबाव में दिए गए हैं। उन्हें अपने निर्णय पर उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए और भाजपा की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर किसी भी प्रकार की मदद नहीं करनी चाहिए।

हरीश रावत के इस बयान से खफा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा अपमान होते हुए पूरी दुनिया ने देखा, उसके बावजूद हरीश रावत ऐसा दावा कर रहे हैं। सिद्धू ने जो किया वह मेरा अपमान नहीं और क्या था? अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्टी की मंशा मेरा अपमान करने की नहीं थी तो क्यों नवजोत सिंह सिद्धू को सोशल मीडिया सहित अनेक सार्वजनिक मंचों पर मेरा अपमान किए जाने का अवसर दिया गया। क्यों कांग्रेस में सिद्धू के समर्थकों को मेरे अधिकार की चुनौती देने का अधिकार दिया गया।

Read also: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की कांग्रेस छोड़ने की संभावना

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। चर्चाएं हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। आने वाले 15 दिन में कैप्टन इस बारे में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस खबर ने कांग्रेस नेतृत्व की भी नींद उड़ा रखी है और पूर्व मुख्यमंत्री को मनाने और पार्टी में वापस लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version