सुदीक्षा को न्याय नहीं मिला तो हर मां सड़क पर उतरेगी

मेरठ रीजनसुदीक्षा को न्याय नहीं मिला तो हर मां सड़क पर उतरेगी

Date:


सुदीक्षा को न्याय नहीं मिला तो हर मां सड़क पर उतरेगी

सुदीक्षा को न्याय के लिए प्रोटेस्ट निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन ने रोका

बुलंदशहर। सुदीक्षा भाटी को न्याय दिलाने को लेकर निकाले जा रहे कांग्रेस के प्रोटेस्ट को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने कांग्रेसियों को उनकी आवाज सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और वापस कांग्रेस कार्यालय लौटा दिया।

इस दौरान कांग्रेज़ के जिलाध्यक्ष टुककीमल खटीक ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या हो या अलीगढ़ की इगलास में भाजपा विधायक की पिटाई या फिर बुलंदशहर में सुदीक्षा कई मौत का मामला। गुंडे और मवाली हर तरफ बेलगाम है और सड़कों पर गुंडा राज है। जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि अगर सुदीक्षा को न्याय नहीं मिला तो एक दिन देश की हर मां सड़क पर आएगी और गुंडों मवालियों को खुद सबक सुखायेगी।

आपको बता दें बुलंदशहर के औरांगबाद में 10 अगस्त को सड़क हादसे में अमेरिका में पढ़ने वाली स्वदेशी छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई थी। हालांकि परिजनों ने होनहार बेटी की मौत का कारण सड़क पर बुलेट सवार युवक़ों द्वारा छेड़छाड़ की वजह सड़क हादसा बताया था। सुदीक्षा को इंसाफ दिलवाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मार्च निकलने का जैसे ही आगाज़ किया, तभी एसपी सिटी और एडीएम प्रशासन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मार्च को रुकवा दिया और वहीं पर ज्ञापन लिया। वहीं, कांग्रेस नेताओं में होनहार छात्रा के परिजनों को आर्थिक मदद के साथ गुनाहगारों को सजा दिलाने की मांग की है। सुनील चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। लूट डकैती छेड़छाड़ की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...