Site icon Buziness Bytes Hindi

शेयर मार्केट ट्रेंडिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान सेबी ने बदले कई नियम

बाजार:- आज के समय मे प्रत्येक व्यक्ति शेयर मार्केट से जुड़ा हुआ है और अपने धन पर बेहतरीन रिटर्न पाने के लिए अपना पैसा शेयर बाजार में इन्वेस्ट कर रहा है। वही अगर आप शेयर बाजार में ट्रेंडिंग करने वाले ग्राहक है तो आज का आर्टिकल आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि 1 जुलाई से शेयर बाजार के ट्रेडिंग के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेबी ने डीमैट खातों की टैगिंग लागू करने के लिए दलालों को 30 जून तक का समय दिया है। 
वही सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि यदि डिमैट खाते बिना टैग वाले रहते हैं तो वह 1 जुलाई से किसी भी प्रकार की नई खरीद नहीं कर पाएंगे और न ही कोई शेयर बेच पाएंगे। नए नियमो के अनुसार शेयर बाजार में ट्रेंडिंग करने वाले डिमैट खाताधारकों को अपनी एक्सचेंजरी और डिपॉजिटरी 1 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक जमा करनी होगी।
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि स्टॉक ब्रोकर के जितने भी खाते बिना टैग के है उन्हें टैग करना आवश्यक है। टैग करने के लिए उन्हें 30 जून तक का समय दिया जा रहा है। अगर 1 जुलाई से यह सभी खाते टैग नहीं हुए तो इन्हें बाजार में नए शेयर खरीदने बेचने की अनुमति नहीं मिलेगी। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि हालांकि कॉरपोरेट कार्यों के कारण क्रेडिट की अनुमति होगी।
Exit mobile version