लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें…

फीचर्डलालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें…

Date:


लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें…

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, वो और कुछ नहीं कर सकते

पटना। लालू यादव उन्हें गोली मरवा सकते हैं, यह बयान देकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हलचल मचा दी है। नीतीश कुमार का कहना है कि लालू यादव इससे अधिक कुछ और नहीं कर सकते। दरअसल लालू यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नीतीश कुमार का विसर्जन करने के लिये ही दिल्ली से पटना आये हैं।

बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को राजनीतिक दलों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। एक ओर जहां कांग्रेस और जेडीयू की राहें अलग हो गयीं और दोनों ही पार्टियों ने महागठबंधन को किनारे कर अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिये हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी इस उपचुनाव में जीत हासिल करने का पूरा प्रयास कर रही है। ऐसे में तीनों की दलों ने जीत को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। यही कारण है कि जुबानी जंग भी तेज होकर फिसलने लगी है।

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने उपचुनाव में प्रचार की बागडोर संभाल कर भाजपा पर जुबानी तीर चलाने शुरू कर दिये हैं। इसी क्रम में एक इंटरव्यू में लालू यादव ने कहा कि उनके बेटे तेजस्वी ने भाजपा सरकार की नाम में दम कर रखा है। जो उनसे बच गया है उसका विसर्जन करने के लिये वह पटना आये हैं।

इस बयान के बाद खुद को गोली मारने की बात कहते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग जानते हैं कि हम पर बोलने पर ही उनको पब्लिसिटी मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...