KYC Importance: KYC नहीें कराई तो बंद हो सकता है खाता, बैंक दे रहे हैं लगातार अपडेट

न्यूज़KYC Importance: KYC नहीें कराई तो बंद हो सकता है खाता, बैंक...

Date:

KYC Importance: सभी बैंकों के खाताघारकों को KYC करवाना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने खाता ग्राहकों का KYC वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया है। KYC अपडेट नहीं होने के कारण ग्राहकों को अपने खाते से जुड़ने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बैंकों के लिए क्यों जरूरी होती है KYC। जानिए पूरा मामला। KYC अपडेट नहीं करने पर लोगों को अपने बैंक खाते से संबंधित किसी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक नियमित जांच और अपडेट के माध्यम से अपने रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए KYC करवाते हैं।

KYC के लिए पासपोर्ट, आधार नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात वैध हैं। हर बैंक के ग्राहकों को नो योर कस्टमर KYC कराना अनिवार्य है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों से उनके ग्राहकों का KYC करने का निर्देश जारी किया है। KYC अपडेट नहीं करने से ग्राहकों को उनके अकाउंट संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि बैंको के लिए KYC इसलिए जरूरी है जिससे कि बैंक नियमित जांच और अपडेट के माध्यम से रिकॉर्ड को अपडेट रख सकें।
KYC दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार नंबर होने का प्रमाण के अलावा नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर जारी पत्र वैध हैं।

KYC कब है जरूरी?

जब ग्राहक की जानकारी में बदलाव नहीं होता है तो इसमें इसकी कोई जरूरत नहीं होती है। लेकिन जब इन स्थितियों में कोई बदलाव होता है जैसे ग्राहक बैंक की फाइल में मौजूद ईमेल पते, पत्र, मेल या भौतिक रूप से मेल ना खाए तो ग्राहक को आधार शाखा में जाकर एक स्व-घोषणा कर सकता है। जिसमें कहा गया है कि जानकारी में कोई बदलाव हुआ है।

जब पते में परिवर्तन हो

ऐसी परिस्थितियों में, ग्राहक को नवीनतम सीडीडी जरूरत के अनुसार केवाईसी कागजात को बैंक से जुड़े ईमेल, डाक मेल, एक पत्र या व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से बेस शाखा में वितरित करना होता है। कोई ग्राहक आधार शाखा में नए पते की घोषणा प्रस्तुत करता है, तो उसे बैंक के साथ पंजीकृत ईमेल-आईडी के माध्यम से/डाक द्वारा/पत्र द्वारा/आधार शाखा पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है।

PNB ने KYC के लिए जारी किया अपडेट

हाल में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों से आरबीआई मानकों के मुताबिक 31 अगस्त, 2023 से पहले ग्राहक को जानें (केवाईसी) जानकारी अपडेट करने का अपडेट जारी किया है। 2 अगस्त, 2023 को जारी पीएनबी अपडेट के अनुसार, जिन ग्राहकों के खातों में केवाईसी अपडेट नहीं है। उन्हें बैंक से पंजीकृत पते पर दो नोटिस और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस सूचनाएं प्राप्त हैं। पीएनबी ने कहा कि केवाईसी अपडेट नहीं करवाने पर बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related