Site icon Buziness Bytes Hindi

अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया, तो भारत की तेल की ‘तिल-तिल’ की कहानी क्या होगी? केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

Strait of Hormuz

न्यूज़ डेस्क – मिडल ईस्ट में ईरान और इजरायल की लड़ाई अब इतना गर्म हो चुका है कि अमेरिका भी कूद पड़ा है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम बरसा दिए हैं और अब ईरान धमकी दे रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा – जो दुनिया का पेट्रोल-डीजल वाला हाईवे है।

अब सवाल ये – अगर ये बंद हुआ, तो भारत की क्या हालत होगी? क्या स्कूटी दुबारा साइकिल बनेगी?

हरदीप सिंह पुरी बोले – “सब कंट्रोल में है, थोड़ा धैर्य रखिए”

भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि:

तेल कहीं और से भी आएगा, चिंता नहीं करनी… अभी नहीं!

मंत्री जी ने कहा –

“हमने सप्लाई के सोर्स डायवर्सिफाई किए हैं, और अगर जरूरत पड़ी तो और भी रास्ते अपनाएंगे। पीएम मोदी खुद सब देख रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति से बात हो चुकी है। मतलब – पीछे से बातचीत, आगे से तैयारी!”

तेल की कीमत बढ़ेगी या नहीं – इस पर पूछे जाने पर मंत्री जी ने कहा:

“ये बताना मुश्किल है भाई, कभी 65-70 डॉलर, कभी 70-75… अब सोमवार को बाजार खुलेगा तो पता चलेगा। लेकिन मार्केट में तेल की कमी नहीं है, सप्लायर भी भूखे बैठे हैं, उन्हें भी कमाना है।”

Exit mobile version