तकनीकी:- हाल ही में हुई गूगल की Developer Conference की बैठक में गूगल में कई बड़े अनाउंसमेंट किए हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ गूगल ने Google Wallet App का जिक्र किया यह गूगल का बेहतरीन App है जो ऑनलाइन पेमेंट के साथ कई अनोखे फीचर्स से लैस है।
गूगल का यह App अभी तो डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन गूगल ने जानकारी दी है कि इसे जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा यह 40 देशो में लॉन्च होगा। जब यह App लॉन्च होगा तो इसके यूजर्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना आसान हो जाएगा। इसमे आप ऑनलाइन पेमेंट के अलावा अपने जरूरी दस्तावेज को भी सेव करके सुरक्षित रख सकते हैं। गूगल का कहना है कि आप इसपर अपनी बैंकिंग डीटेल्स के साथ साथ आधार कार्ड , पैन कार्ड आदि दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं।
अगर हम गूगल App की बात करें तो यह एक ऑनलाइन App है जो कि आपको ऑनलाइन तकनीकी से जोड़ने में मदद करेगा और आपको बाकियों से चार कदम आगे रखेगा। इस App को गूगल के अन्य app के साथ भी यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जल्द भारत, अमेरिका और सिंगापुर की मार्केट में धमाल मचाएगा।

