Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News : ये मेडिकल कालेज है प्यारे! CM Yogi नहीं सुधार पाए व्यवस्था तो आप हम कौन होते हैं

मेरठ। जिले का मेडिकल कालेज। जिसकी व्यवस्था सुधारने के प्रयास में कई प्राचार्य या तो रिटायर हो गए या उनका स्थानांतरण हो गया। मेडिकल कालेज की व्यवस्था सुधारने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना पड़ा। कई नोडल अधिकारी बदले गए। लेकिन उसके बाद भी यहां व्यवस्थाएं नहीं सुधरी। यहां हम बात उस दौर की कर रहे हैं। जब पूरी दुनियां कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर से जूझ रही थी। उस दौरान यहां की अव्यवस्था का आलम ये था कि कई बार लाशों की अदला बदली हो गई।

Image credit: Munish Kumar

Also Read : Road Accident In Mathura: बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार, उपचार के दौरान दोनों की मौत

मेडिकल कालेज की लापरवाही ​के चलते कई लाशों को अपनों के हाथ से मुखाग्नि भी नहीं नसीब हो पाई। वहीं कई बार यहां पर बच्चे बदल दिए जाते हैं। अब बात अब ताजे मामले की करें तो यहां पर गंदगी और जलभराव से बुरा हाल है। मेडिकल कालेज में जगह- जगह जल भराव है। महामारी में जितनी तकलीफ कोरोना दे रहा था उससे अधिक तकलीफ मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दे रही थी।

Image credit: Munish Kumar

चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते कई संक्रमितों ने तो वहां की व्यवस्था देखकर ही दम तोड़ दिया था। इस समय हालात ये हैं कि मेडिकल कालेज में अगर प्यास बुझाने के लिए पानी पीना है तो उसके लिए भी पानी के बीच से चलकर जाना होगा। तभी आपके गले की प्यास बुझ सकेगी। मेरठ मेडिकल कालेज में सिर्फ मेरठ ही नहीं आसपास के करीब 15 जिलों के लोग इलाज के लिए आते हैं।

इनमें से अधिकांश ऐसे होते हैं जेा कि एक दिन में अपने घर जाने की स्थिति में नहीं होते। इसलिए वो यहीं मेडिकल कालेज परिसर में ही रूककर दूसरे दिन इलाज करवाने के बाद जाते है। लेकिन जिस तरह से यहां पर गंदगी का आलम है। उससे तो यहीं कहा जा सकता है कि मेरठ मेडिकल कालेज की व्यवस्था सुधरना किसी के बूते की  बस की नहीं।

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब पर कसा शिकंजा, सरेंडर करने के अलावा नहीं कोई चारा

Exit mobile version