Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश सत्ता में आये तो बिजली 8 घण्टे मिलेगी, कानून व्यवस्था होगी खराब : कौशल किशोर


अखिलेश सत्ता में आये तो बिजली 8 घण्टे मिलेगी, कानून व्यवस्था होगी खराब : कौशल किशोर

लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री और लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मंगलवार को कौशल किशोर ने लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया।

Read also: समाजवादी-अंबेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

कौशल किशोर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सूची से लोगों में डर पैदा हो गया है। माफियाओं और अपराधियों को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी है यहां पर माफिया राज का सफाया किया गया है। उन्होंने सकलडीहा के विधायक का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पुलिस के अंदर डर पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक सीईओ का सिर अपने सर में विधायक ने टकराया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन इस खौफ में आ गया है कि अखिलेश की सरकार आएगी तो क्या होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी ने अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम किया है अखिलेश यादव ने उन्हीं लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर कहा कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने जिंदा लोगों को मौका तो नहीं दिया लेकिन मृत लोगों को फायदा दिया कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने के लिए खूब रुपए खर्च किए।

Read also: पार्टी छोड़ने वालों को पिछड़ो और दलितों की नहीं, अपने परिवार के विकास चिंता : विनोद सोनकर

केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अंत्योदय यानी समाज के सबसे आखरी घर में भी सरकारी योजनाएं पहुंचे। योगी सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 42 लाख लोगों को जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किया गया है और 36000 करोड का कर्ज बीजेपी की सरकार आने पर किसानों का माफ किया गया। इसके अलावा 42000 आवास वन टांगिया और अनुसार समाज के लोगों को दिया गया। इतना ही नहीं पहली बार ग्राम पंचायत अध्यक्षों को बैठक करने के रुपए दिए गए और ब्लॉक प्रमुख और प्रधान का रुपया डबल किया गया।

Exit mobile version