Site icon Buziness Bytes Hindi

सांप काटे से मरे तो चार लाख, आतंकी मारे तो मुआवजा मिलेगा दो लाख!


सांप काटे से मरे तो चार लाख, आतंकी मारे तो मुआवजा मिलेगा दो लाख!

पटना। यदि किसी की मौत सांप के काटने से हो जाये तो उसे चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। मगर आतंकवादी किसी को मार दे ंतो सिर्फ दो लाख का मुआवजा मिलेगा। यह कैसा इंसाफ है, यह कैसी नीति है।
यह कहना है बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जो जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों द्वारा दो बिहारियों की हत्या का विरोध कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतिश कुमार को घेरते हुए कहा कि बिहार वासियों को डबल इंजन सरकार की मार झेलनी पड़ रही है। यहां के सीएम नीतिश कुमार एक बिहारी के जान की कीमत दो लाख रुपये लगा रहे हैं। सीएम जान गंवाने वाले बिहारियों के प्रति संवेदना तक प्रकट किये बिना सुषुप्तावस्था में चले जायेंगे।

Read also: बिहार चुनाव: औरंगाबाद रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गयी चप्पल

तेजस्वी ने कहा की सांप के काटने या ठनके से मौत होने पर बिहार सरकार चार लाख रुपये मुआवजा देती है। लेकिन रोजी-रोटी के लिये प्रदेश से बाहर गये बिहारियों की आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या किये जाने के बावजूद सरकार सिर्फ दो लाख रुपये मुआवजा दे रही है। उन्होंने लिखा ‘‘गजब! अन्याय के साथ विनाश ही नीतीश सरकार का मूल मंत्र है।’’

Read also: बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या राय

तेजस्वी यादव ने आतंकी घटना में मारे गए दोनों बिहारियों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। हालांकि तेजस्वी की मांग को नीतीश सरकार ने ठुकरा दिया है।

Exit mobile version