हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन दिन के प्रवास से उत्तराखंड सरकार ने नया आइडिया जनरेट किया है। इस आईडिया पर काम करते हुए राज्य सरकार एक नई पहल करने जा रही है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी पर भी उत्तराखंड सरकार यह काम कर चुकी है। राज्य में मोदी ट्रेल के बाद अब यंहा आने वाले यात्रियों इस नए सर्किट से नई जानकारियां मिलेगी।
दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे से प्रेरित होकर उत्तराखंड सरकार ऐतिहासिक काम करने पर विचार कर रही है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग राज्य में नाथ सर्किट बनाने जा रही है। रामायण सर्किट महाभारत सर्किट और मोदी सर्किट के बाद सुबह में नाथ सर्किट को बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्य नाथ के प्रतिमा की शुभारंभ के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य में नाथ ट्रेल को विकसित करने की योजना बनाई है।
Also read: तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य सरकार एक ऐतिहासिक ट्रेल बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का काफी बोलबाला रहा है। जिस प्रकार से योगी ने अपने गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। उसे देखते हुए सरकार नाथ सर्किट बनाने जा रही है। सतपाल महाराज ने बताया कि जहां-जहां भी गुरु गोरखनाथ जी ने तपस्या की जो भी गुफाएं हैं।
उन सब को जोड़ते हुए एक नया सर्किट बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को नाथ संप्रदाय की डिटेल में जानकारी मिलने के साथ-साथ गुरु गोरखनाथ की तपस्थली के भी दर्शन करने का मौका मिलेगा। सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों मिलकर उत्तर पर्यटन के विकास के लिए काम करेंगे।
