ICICI बैंक ने चुनिंदा फिक्स डिपाजिट पर ब्याज दरों में कटौती की

बिज़नेसICICI बैंक ने चुनिंदा फिक्स डिपाजिट पर ब्याज दरों में कटौती की

Date:


ICICI बैंक ने चुनिंदा फिक्स डिपाजिट पर ब्याज दरों में कटौती की

ICICI बैंक ने चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड के लिए अपनी एफडी (FDs) पर ब्याज दरों में कटौती की है. यहां हम 2 करोड़ रुपये से कम की प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली एफडी की बात कर रहे हैं. इस तरह की एफडी के लिए नई संशोधित ब्याज दरें 21 अक्टूबर से लागू हुई हैं. जिन मैच्योरिटी पीरियड के लिए ICICI बैंक एफडी पर ब्याज दरें घटी हैं, वे ‘1 साल से लेकर 389 दिन’, ‘390 दिन से लेकर 18 माह से कम’ और ’18 माह से लेकर 2 साल तक’ की अ​वधि हैं. इन अवधियों के लिए ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती हुई है. बाकी मैच्योरिटी पीरियड पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है.

ICICI बैंक में अब 2 करोड़ रुपये से कम की प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली ‘1 साल से लेकर 389 दिन’ और ‘390 दिन से लेकर 18 माह से कम’ की अवधियों की एफडी पर आम नागरिकों को 4.90 फीसदी सालाना ब्याज की पेशकश की जा रही है. पहले यह ब्याज दर 5 फीसदी थी. वहीं ’18 माह से लेकर 2 साल तक’ की अवधि वाली एफडी पर अब आम लोगों के लिए ब्याज 5 फीसदी सालाना है, जो पहले 5.10 फीसदी था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने...

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

राजस्थान मेयर चुनाव में BJP का दबदबा, जयपुर-जोधपुर-कोटा में जीते भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों—जयपुर, जोधपुर और कोटा—के...