Site icon Buziness Bytes Hindi

ICCT20 वर्ल्ड कप: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराकर किया अपसेट

canada

न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में टी 20 विश्व कप के मैच में कनाडा ने आयरलैंड की टीम को 12 रनों से हराकर अपसेटों का सिलसिला आगे बढ़ाया। आयरलैंड की टीम को कनाडा से काफी अच्छी और अनुभवी टीम माना जाता है. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 137 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम को 138 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 125 रन बनाए.

आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि जॉर्ज डॉकरेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले कनाडा के लिए निकोलस किर्टन ने 49 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए. आयरलैंड की ओर से आयरलैंड के क्रेग यंग और मैक्कार्थी ने गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले, आयरलैंड ने कनाडा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रुप ए की टीमों आयरलैंड और कनाडा के लिए यह इवेंट का दूसरा मैच है, दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। इवेंट के पहले मैच में यूएसए ने कनाडा को 7 विकेट से हराया जबकि भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया।

Exit mobile version